---Advertisement---

पुरानी नहीं बल्कि नई Maruti Suzuki Jimny 457000 रुपये सस्ती मिल रही है, अभी जानें वरना बाद में होगा पछतावा!

Maruti Suzuki Jimny: देश की बड़ी कार कंपनियों में से एक मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले ही मारुति सुजुकी जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस बहुप्रतीक्षित ऑफ रोड एसयूवी को अभी तक मिला-जुला रिएक्शन मिला है। कई लोग इस एसयूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो काफी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 25, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Maruti Suzuki Jimny
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Jimny: देश की बड़ी कार कंपनियों में से एक मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले ही मारुति सुजुकी जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस बहुप्रतीक्षित ऑफ रोड एसयूवी को अभी तक मिला-जुला रिएक्शन मिला है। कई लोग इस एसयूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो काफी लोग इसे नापसंद भी कर रहे हैं। हालांकि, लॉन्च से पहले ही इस ऑफरोड एसयूवी को अच्छी-खासी बुकिंग मिल गई थी। ऐसे में ये गाड़ी इन दिनों काफी छाई हुई है। इंडियन मार्केट में इस गाड़ी का मुकाबला महिंद्रा थार से है।

Maruti Suzuki Jimny 2.20 लाख रुपये सस्ती

आपको जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा थार का बेस मॉडल मारुति सुजुकी जिम्नी के मुकाबले 2.20 लाख रुपये सस्ती है। ऐसे में थार जिम्नी से सस्ती है। क्या आप जानते हैं कि भारत में लॉन्च हुई जिम्नी जापान वाली जिम्नी से महंगी है। जी हां, जापान वाली जिम्नी काफी सस्ती है।

ये भी पढ़ें: मच अवटेड बाइक Bajaj Triumph इस दिन से भरेगी फर्राटा, जबरदस्त खूबियों के साथ जानिए कितनी हो सकती है कीमत

जापान वाली जिम्नी की जानकारी  

जापान के कार बाजार में जिम्नी के शुरुआती मॉडल की कीमत भारतीय जिम्नी के मुकाबले 4.57 लाख रुपये कम है। वहीं, जिम्नी के शीर्ष वेरिएंट की कीमत में 4.87 लाख रुपये का बड़ा अंतर है। जापान में लॉन्च हुई जिम्नी का निर्माण जैपनीज डोमेस्टिक मार्केट (JDM) करता है। वहीं, मारुति सुजुकी दिल्ली एनसीआर के लिए गुड़गांव प्लांट में जिम्नी का निर्माण करती है। यहां पर आपको एक बात और बता दें कि जापान में जिम्नी 3 डोर वाली है, जबकि भारत में जिम्नी 5 दरवाजों के साथ लॉन्च हुई है। इसके अलावा जापानी जिम्नी में सेफ्टी के लिए एडीएएस सुईट फीचर दिया गया है। वहीं, भारतीय बाजार में पेश हुई जिम्नी में ऐसा फीचर नहीं है।

जापान जिम्नी की कीमत

जापान में लॉन्च हुई जिम्नी में 658cc का 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें अर्बन, सबअर्बन और हाइवे जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। ये गाड़ी 17.5km की माइलेज देती है। जिम्नी के बेस मॉडल की कीमत 8.17 लाख रुपये है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपये है। दूसरी तरफ, भारतीय बाजार में जिम्नी की शुरुआती कीमत 12.74 लाख रुपये एक्सशोरूम है तो इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 15.05 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें: 120W के सुपरफास्ट चार्जर के साथ गर्दा उड़ाने आ रहा है Redmi K60 Ultra, स्मार्टफोन की कीमत जानकर चकरा जाएगा सिर!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026