---Advertisement---

अब इन नए रंगों से कोहराम काटेगी Hero Xtreme 160R बाइक, फीचर्स देखते ही हो जाएगी मोहब्बत

Hero Xtreme 160R: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी Hero Xtreme 160R बाइक को नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। अब ये शानदार बाइक आप 5 नए रंगों में खरीद सकते हैं, जिसमें स्पोर्ट्स रेड, मैटे सफायर ब्लू, पर्ल सिल्वर व्हाइट, मैटे एक्सिस ग्रे और स्टील्थ 2.0 कलर शामिल हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.18 ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मई 14, 2023 3:55 अपराह्न | Updated: मई 14, 2023 7:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hero Xtreme 160R: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी Hero Xtreme 160R बाइक को नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। अब ये शानदार बाइक आप 5 नए रंगों में खरीद सकते हैं, जिसमें स्पोर्ट्स रेड, मैटे सफायर ब्लू, पर्ल सिल्वर व्हाइट, मैटे एक्सिस ग्रे और स्टील्थ 2.0 कलर शामिल हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये से शुरू होकर 1.30 लाख रुपये के बीच है। तो आइए इस बाइक की स्पेसिफिकेशन और नए कलर के बारे में आपको बताते हैं।

ये भी पढ़ें: Tata Punch EV की पहली झलक आई सामने, मिलेगी 320किमी की रेंज और मॉडर्न फीचर से होगी लैस

Hero Xtreme 160R की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Hero Xtreme 160R में 163cc का एयर कूल SOHC इंजन दिया गया है और यह इंजन 8500rpm पर 15bhp की पीक पावर और 6500rpm पर 14Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसके अलावा इस मोटरसाइकिल में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

BikeHero Xtreme 160R
Displacement163 cc
Max Power15 bhp @ 8,500 rpm
Max Torque14 Nm @ 6,500 rpm
Mileage – ARAI49.65 kmpl
Riding Range552 Km
Top Speed107 Kmph
Transmission5 Speed Manual
Cooling SystemAir Cooled
Fuel Tank Capacity12 litres

वहीं बात करें Hero Xtreme 160R के फीचर्स की तो इस दमदार बाइक में एडजस्टेबल ब्राइटनेस वाला इन्वर्टेड LCD कंसोल दिया गया है। इसके अलावा इसमें LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, टो अवे अलर्ट, टॉपल अलर्ट ड्राइविंग स्कोर, जियो फेंसिंग, हीरो लोकेट, ट्रिप एनॉलिसिस, व्हीकल स्टार्ट अलर्ट, स्पीड अलर्ट और लाइव ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Hero Xtreme 160R की कीमत

Hero Xtreme 160R मोटरसाइकिल के इन नए रंगो वाले मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये है। इस बाइक की बुकिंग कंपनी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से भी ले रही है। अगर आप भी इसे बुक करना चाह रहे हैं तो आप 2500 रुपये देकर इस मोटरसाइकिल को बुक करा सकते हैं। वहीं Hero Xtreme 160R सिंगल और डबल डिस्क ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके डबल डिस्क वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.22 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें: Yamaha ने की दमदार 2023 YZF R3 बाइक लॉन्च, 320CC के इंजन और कई मॉडर्न फीचर्स से है लैस

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026