---Advertisement---

मुफ्त में घर लेकर जा सकते हैं Ola Electric Scooter, 5 साल का आसान EMI फाइनेंस ऑफर आपका सपना करेगा पूरा!

Ola Electric Scooter: देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर सरकार द्वारा सब्सिडी कम किए जाने के बाद इनकी मांग में कमी देखी जा रही है। ऐसे में कई इलेक्ट्रिक कंपनियों को इसकी चिंता होने लगी है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर दिए जाने वाली फेम सब्सिडी को 40 फीसदी से घटाकर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 19, 2023 10:57 पूर्वाह्न | Updated: जून 19, 2023 11:50 पूर्वाह्न

Ola Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Ola Electric Scooter: देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर सरकार द्वारा सब्सिडी कम किए जाने के बाद इनकी मांग में कमी देखी जा रही है। ऐसे में कई इलेक्ट्रिक कंपनियों को इसकी चिंता होने लगी है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर दिए जाने वाली फेम सब्सिडी को 40 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया है। इसके बाद अब कंपनियों ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (Ola Electric Scooter) के दामों में इजाफा कर दिया है।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ाने के लिए नया प्लान

ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको पहले से अधिक कीमत चुकानी होगी। ऐसे में कंपनियों ने अपने ग्राहकों को फिर से लुभाने के लिए एक नई रणनीति अपनाई है। दरअसल इलेक्ट्रिक कंपनियां अपने स्कूटर्स की खरीद को आसान बनाने के लिए एक खास ऑफर लेकर आई हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने पर ग्राहकों को लोन ऑफर किया जा रहा है। इस नई रणनीति के तहत लोगों को एक बार फिर से अपनी ओर आकर्षित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: AVATAR E12 Electric Car की लीक जानकारी ने उड़ाई Tesla की नींद! 600KM की रेंज के साथ मिल सकता है ताकतवर पावरट्रेन

ओला इलेक्ट्रिक का ऑफर

इस कड़ी में एथर एनर्जी के बाद ओला इलेक्ट्रिक भी सामने आई है। इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर लोगों को 5 साल मतलब 60 महीने का लोन ऑफर दिया जा रहा है। इस तरह से लोग आसान ईएमआई पर अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं। इससे ग्राहकों के साथ कंपनियों का भी लाभ होगा।

Ola Electric Scooter पर फाइनेंस प्लान

अगर आप ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना चाहते हैं तो आपको IDFC बैंक का फाइनेंस प्लान लेना होगा। इसके बाद आप जीरो डाउन पेमेंट पर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपने साथ लेकर जा सकते हैं। वहीं, 5 साल तक आसान ईएमआई देकर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर आपका हो जाएगा। इसके अलावा आप बजाज फाइनेंस और हीरो फिनकॉर्प के भी लोन ऑफर का सहारा ले सकते हैं।

ध्यान रहे कि यहां पर सिर्फ जानकारी के लिए फाइनेंस ऑफर के बारे में बताया गया है, कोई भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले कंपनी की आधिकारिक साइट या फिर बैंक से लोन के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करें।

ये भी पढ़ें: महंगे एसी से अब मिलेगा छुटकारा! उमरीभरी गर्मी की ताकत AC Bed Sheet के आगे पड़ जाएगी फीकी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026