---Advertisement---

Ola Electric का मार्च में तगड़ा बाउंसबैक, पार किया बिक्री का 10 लाख का आंकड़ा; TVS और Bajaj ने भी दिखाया अपना दम

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च 2026 में भारतीय दो पहिया ईवी बाजार में दमदार वापसी की। कंपनी ने 150 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 10 हजार से अधिक सेल रिकॉर्ड की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 1, 2026 3:10 अपराह्न

Ola Electric
Follow Us
---Advertisement---

Ola Electric: वित्त वर्ष 2025-26 का आखिरी महीना मतलब मार्च ओला इलेक्ट्रिक के लिए काफी शानदार रहा है। ‘VAHAN’ डेटा के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च 2026 के दौरान बढ़िया वापसी करते हुए गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन पिछले महीने की तुलना में 150 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने 31 दिनों के दौरान 10117 यूनिट्स की बिक्री रिकॉर्ड की। जबकि फरवरी 2026 में 3973 यूनिट्स ही सेल हुई थी। ऐसे में ओला पर एक बार फिर ग्राहकों ने भरोसा दिखाया है।

ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च में की शानदार वापसी

वहीं, आंकड़ों में बताया गया है कि ओला इलेक्ट्रिक ने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है। ओला इलेक्ट्रिक भारत का पहला ऐसा ईवी ब्रांड बन गया, जिसने 10 लाख मतलब से अधिक कुल रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि ने कंपनी को देश के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेक्टर में सबसे आगे ला खड़ा किया है, जहां कंपनी के पास अपने खुद के सबसे ज्यादा एक्सपीरियंस सेंटर्स का नेटवर्क मौजूद है।

ओला इलेक्ट्रिक के साथ इन कंपनियों ने भी दिखाया अपना दम

इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में टीवीएस ने अपनी धूम दिखाई है। कंपनी ने मार्च में 49300 से अधिक यूनिट्स को डिलीवर किया। इस दौरान आईक्यूब और ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर की जमकर बिक्री हुई। यह एक साल पहले मार्च 2025 में 31000 से कुछ कम यूनिट्स के मुकाबले 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है। पिछले महीने टीवीएस को टू व्हीलर ईवी मार्केट में 26 प्रतिशत की हिस्सेदारी मिली।

वहीं, बजाज ऑटो की बात करें, तो मार्च 2026 के दौरान बजाज टू व्हीलर ईवी मार्केट में चेतक ई-स्कूटर लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। कंपनी ने मार्च में 46000 से अधिक यूनिट्स डिलीवर किए। जबकि एक साल पहले इसी समय के मुकाबले 31 फीसदी की बढ़ोतरी रही। इसके अलावा, एथर एनर्जी ने मार्च 2026 के दौरान दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में तीसरा स्थान हासिल किया। 31 दिनों में कंपनी ने 35700 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल में 128 प्रतिशत का उछाल आया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अप्रैल 1, 2026

Udan Yatri Cafe

अप्रैल 1, 2026

Volkswagen Taigun Facelift

अप्रैल 1, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 1, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 1, 2026