---Advertisement---

इन Electric Scooters को देखते ही फिदा हो जाते हैं लोग! खूबियां जानकर खुद को खरीदने से नहीं रोक पाएंगे आप

Electric Scooters: देश में इलेक्ट्रिक सेगमेंट काफी अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं, जो अपने फीचर्स की वजह से काफी छाए हुए हैं। जानिए क्या उनके नाम।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 2, 2023 3:11 अपराह्न

Electric Scooters
Follow Us
---Advertisement---

Electric Scooters: भारत में पेट्रोल और डीजल के टू-व्हील्स अब धीरे-धीरे पीछे छूटते जा रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक सेगमेंट बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान की तरह हाई बने हुए हैं। ऐसे में वाहन निर्माताओं के साथ ही लोग भी इलेक्ट्रिक टू-व्हील्स को अधिक तवज्जों दे रहे हैं। जानिए कुछ शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ( Electric Scooters) के बारे में जो इस वक्त अपने रेंज से लेकर अपने फीचर्स की वजह से चर्चा में बने हुए हैं।

Komaki LY Pro

इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में इसका भी काफी नाम है। कंपनी इस स्कूटर में डबल बैटरी के साथ 180KM की रेंज देने का दावा करती है। इसकी दोनों ही बैटरियों को फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है। खबरों के मुताबिक, इस स्कूटर को 62KM की टॉप स्पीड पर दौड़ाया जा सकता है। इसमें डबल डिस्क ब्रेक के साथ ट्यूबलैस टायर दिए गए हैं। इस स्कूटर में एंटी स्किड तकनीक दी गई है, जो इसे फिसलने से रोकती है। ये स्कूटर तीन राइडिंग मोड्स के साथ आता है और इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी मिलता है। इसकी कीमत 1.37 लाख रुपये है।

मॉडलKomaki LY Pro
रेंज180KM
चार्जिग टाइम5 घंटे
टॉप स्पीड62KM
राइडिंग मोड्सतीन

Simple One

ये स्कूटर तेजी से अपनी जगह बना रहा है। खबरों के मुताबिक, ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 250KM की रेंज देता है। साथ ही इसकी टॉप स्पीड भी 100KM प्रति घंटा है। ये स्कूटर दो वेरिएंट में आता है। इसमें डबल डिस्क ब्रेक का फीचर्स मिलता है। ये 4.8kwh के साथ 1.6kwh बैटरी पैक मिलता है। इसमें ट्यूबलैस टायर के साथ कई फीचर्स मिलते है। इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये तक जाती है।

मॉडलSimple One
रेंज250KM
चार्जिग टाइम5 घंटे
टॉप स्पीड100KM
बैटरी पैक4.8kwh -1.6kwh

Okinawa OKHI-90

देश के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट में Okinawa OKHI-90 का भी नाम आता है। ये स्कूटर काफी तेजी से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मशहूर हुआ है। इस स्कूटर में 160km की रेंज का दावा किया जाता है। बताया जाता है कि ये स्कूटकर 90km की टॉप स्पीड के साथ भाग सकता है। स्कूटर में 3.6kwh की बैटरी पैक के साथ 3800W की मोटर दी गई है। दावा किया जाता है कि ये पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। डबल डिस्क ब्रेक के साथ इसमें काफी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 1.86 लाख रुपये है।

मॉडलOkinawa OKHI-90
रेंज160KM
चार्जिग टाइम5 घंटे
टॉप स्पीड90km
बैटरी पैक3.6kwh
Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra Scorpio N Facelift

अगस्त 12, 2026

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026