---Advertisement---

Premier Padmini: अब मुंबई की सड़कों पर नहीं दिखेगी मायानगरी की शान काली- पीली टैक्सी, ये है बंद होने की असली वजह

Premier Padmini: मुंबई के लिए आईकॉनिक रही काली- पीली टैक्सी अब सड़कों नहीं दिखाई देगी। इसे 30 अक्टूबर से परिवहन विभाग ने बंद करने का फैसला किया है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: अक्टूबर 29, 2023 5:12 अपराह्न

Premier Padmini
Follow Us
---Advertisement---

Premier Padmini: कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो हमेशा के लिए हर किसी के जेहन में जगह बना लेती हैं। जैसे मुंबई का जिक्र आते ही हमारे मन में काली-पीली टैक्सी की छवि बनने लगती है। प्रीमियर पद्मिनी टैक्सी ने मायानगरी में दशकों का समय गुजारा है। अगर आप भी कभी मुंबई गए होंगे तो पूरी संभावना है कि आप इनमें बैठे हों। लेकिन अब ये टैक्सी बंद होने जा रही है।

आज है आखिरी दिन

कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा मायानगरी की शान में एक हिस्सा इस काली- पीली टैक्सी का भी है। हालांकि, अब ये बंद होने जा रही है। 29 अक्टूबर वह आखिरी दिन है जब ये आपको मुंबई की सड़कों पर चलती दिखेंगी। परिवहन विभाग ने 30 अक्टूबर से इस तरह की टैक्सीज़ को बंद करने का फैसला किया है।

बंद होने की ये है वजह

परिवहन विभाग ने इस तरह की टैक्सी गाड़ियों पर रोक लगाने के पीछे की वजह भी बताई है। कहा कहा गया है कि अब शहर में कुछ गिनी-चुनी काली-पीली टैक्सी टैक्सी बची हैं। चुंकि शहर में कैब की आयू 20 वर्ष है और पहली बार इस टैक्सी के लिए साल 2003 में रजिस्ट्रेशन किया गया था। ऐसे में नियम के मुताबिक इन्हें आधिकारिक तौर पर बंद किया जा रहा है।

इस नंबर से रजिस्टर हुई आखिरी टैक्सी

मुबंई में आखिरी बार जो टैक्सी रजिस्टर की गई थी, उसको MH 01 JA 2556 नंबर दिया गया था। इसको लेने वाले शख्स अब्दुल करीम हैं। इन्होंने कहा कहा कि भले ही इस टैक्सी को बंद किया जा रहा है लेकिन जिसने भी इस कैब में सफर किया है। उसके लिए ये हमेशा यादगार रहने वाली है। इन्होंने कहा कि ये टैक्सी मुंबई की शान है और हमारी जान है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026