---Advertisement---

Renault Duster 2026: अब मचेगा सड़कों पर तहलका, मस्कुलर लुक और प्रीमियम टेक फीचर्स के साथ यूथ की बनेगी फेवरेट; जानें कितनी मिलेगी माइलेज?

Renault Duster 2026: रेनॉल्ट डस्टर 2026 एसयूवी अगले महीने धमाल मचाने के लिए तैयार है। इसमें आट्रैक्टिव डिजाइन के साथ कई हाईटेक खूबियां शामिल करने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 28, 2026 1:28 अपराह्न

Renault Duster 2026
Follow Us
---Advertisement---

Renault Duster 2026: कॉम्पैक्ट एसयूवी की किंग कहे जाने वाली गाड़ी रेनॉल्ट डस्टर एक बार फिर मार्केट में धमाल मचाने के लिए तैयार है। कार निर्माता रेनॉल्ट ने जनवरी में अपनी नई डस्टर एसयूवी को रिवील किया था। ऐसे में अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। यह तो आप जानते ही होंगे कि डस्टर एसयूवी अपने रफ एंड टफ स्टाइल के लिए काफी लोकप्रिय है। ऐसे में अब रेनॉल्ट डस्टर 2026 एसयूवी में बेहतर स्टाइल और आकर्षक एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।

Renault Duster 2026 का एक्सटीरियर और फीचर्स युवाओं को बनाएंगे दीवाना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेनॉल्ट डस्टर 2026 एसयूवी में मस्कुलर लुक के साथ फ्रंट फ्रेशिया पूरी तरह से बदला हुआ हो सकता है। कंपनी ने आगामी एसयूवी को रग्ड डिजाइन और एलईडी हेडलाइट्स के साथ तैयार किया है। साथ ही ब्लैक क्लेडिंग, 18 इंच के अलॉय व्हील्स, एलईडी टेललाइट बार दमदार रुफ रेल्स क्षमता के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

वहीं, गाड़ी के इंटीरियर में काफी यूनिक खूबियों को शामिल करने की संभावना है। कार निर्माता इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट, 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस एप्पल और एंड्रॉयड ऑटो, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 6-वे इलेक्ट्रिक वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सीट्स में प्रीमियम सॉफ्ट-टच मैटेरियल और ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल के साथ एयर प्यूरीफायर जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल करने की योजना है।

रेनॉल्ट डस्टर 2026 एसयूवी में मिलेंगे धांसू सेफ्टी और इंजन परफॉर्मेंस

उधर, कई अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग रेनॉल्ट डस्टर 2026 एसयूवी में यात्रियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा सकता है। कंपनी इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर्स के साथ लेवल-2 एडीएएस पैक के तहत एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम समेत कई फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, गाड़ी में 5 स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग मिलने की उम्मीद है।

वहीं, रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें 2 पेट्रोल इंजन के साथ एक मजबूत हाइब्रिड सेटअप भी जोड़ सकती है। इसमें 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल, 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.8 लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन सेटअप आने का अनुमान है। कंपनी इसमें 6 स्पीड मैन्युअल के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प शामिल कर सकती है। इसमें बेहतर माइलेज की संभावना जताई गई है।

कब होगी लॉन्च? जानें अनुमानित प्राइस डिटेल

‘Carwale’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेनॉल्ट डस्टर 2026 एसयूवी को 17 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका संभावित प्राइस 10 से 20 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की उम्मीद है। इसकी प्री-बुकिंग 21000 रुपये के साथ कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी अप्रैल से स्टार्ट होने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026