---Advertisement---

Royal Enfield Classic 650: क्रूजर मोटरसाइकिल लेनी है? इस पर लगा सकते हैं दांव, हाईवे और लॉन्ग राइड के लिए बेस्ट ऑप्शन; जानें खूबियां

Royal Enfield Classic 650: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 बाइक क्रूजर सेगमेंट की सबसे बेहतरीन मोटरसाइकिलों में शामिल है। इसमें आकर्षक स्टाइलिंग के साथ दमदार खूबियां देखने को मिलती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 2, 2026 2:44 अपराह्न

Royal Enfield Classic 650
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Classic 650: बाइक मार्केट में आज भी क्रूजर मोटरसाइकिल की काफी डिमांड रहती है। दरअसल, क्रूजर बाइक में लोगों को बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस के साथ काफी बढ़िया सुविधाएं देखने को मिलती हैं। ऐसे में अगर आप इन दिनों नई क्रूजर मोटरसाइकिल तलाश रहे हैं, तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 पर दांव लगा सकते हैं। दो पहिया वाहन कंपनी ने इसमें रेट्रो स्टाइल के साथ कई यूनिक फीचर्स शामिल किए हैं। यही वजह है कि यह बाइक मोटरसाइकिल राइडर्स के बीच काफी लोकप्रिय है।

Royal Enfield Classic 650 बाइक का स्टाइल और फीचर्स जबरदस्त

पॉपुलर बाइक निर्माता रॉयल एनफील्ड के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 मोटरसाइकिल में राउंड एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललैंप, टियरड्रॉप शेप में फ्यूल टैंक, कर्व फैंडर्स के साथ पूरी बाइक पर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए हैं, जो रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न टेक और कंफर्टेबल सफर चाहते हैं। इस बाइक को हाईवे पर चलाने के दौरान बिल्कुल भी थकान महसूस नहीं होती है। ऐसे में राइडर लंबी दूरी की यात्रा को आसानी से पूरा कर सकता है।

कंपनी ने इस बाइक में एडजेस्टेबल लीवर्स के साथ यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, ट्रिपर नेविगेशन और ड्यूल चैनल एबीएस की सुविधा मिलती है। कंपनी ने इसके फ्रंट व्हील पर टेलीस्कोपिक और रियर व्हील पर मोनोशॉक सस्पेंशन जोड़ा है। साथ में वायर स्पोक व्हील्स और ट्यूब टाइप टायर मिलते हैं। दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक शामिल किया गया है।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 देती है धांसू माइलेज

वहीं, अगर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 बाइक के पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 648cc का पैरलल ट्विन एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 46.3bhp की ताकत और 52.3Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लीपर क्लच जोड़ा गया है। इसकी टॉप स्पीड 157kmph है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह बाइक लगभग 20 से 25kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है। हालांकि, बाइक चलाने की स्थिति और स्टाइल पर काफी निर्भरता है। बाइक 3 वेरिएंट और चार रंगों में उपलब्ध है, जिसमें ब्रंटिंगथोर्प ब्लू, वल्लम रेड, टील और ब्लैक क्रोम शामिल है। इसकी कीमत 3.61 लाख से लेकर 3.75 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Two Wheeler Sales February 2026

मार्च 2, 2026

Maruti Wagon R 2026

मार्च 2, 2026

Tata Motors

मार्च 2, 2026

Maruti Ertiga 2026

मार्च 1, 2026

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026