Royal Enfield Guerrilla 450 Apex बाइक है परफॉर्मेंस किंग, यूथ को पसंद आएंगी ये 5 खूबियां; डिटेल जानकर हो जाएगा नशा!

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex: रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 एपेक्स रोडस्टर मोटरसाइकिल में एक या दो नहीं, बल्कि 5 दमदार यूनिक चीजें दी गई है, जो इसे सबसे खास बनाती हैं।

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

Photo Credit: Google

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex: अगर आप किसी पावरफुल बाइक की तलाश में हैं, तो रॉयल एनफील्ड ने आपका काम आसान कर दिया है। दरअसल, टू व्हीलर कंपनी ने हाल ही में मॉडर्न रोडस्टर मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 एपेक्स को भारत में लॉन्च किया है। इसमें डिजाइन, पावर से लेकर फीचर्स तक सबकुछ दमदार रखा गया है। ऐसे में यह स्ट्रीट बाइक की ये 5 खासियतें आपका दिल जीत सकती है, जिसके बाद आप इसे खरीदने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 एपेक्स का मॉडर्न रोडस्टर डिजाइन

मशहूर बाइक निर्माता ने रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 एपेक्स मोटरसाइकिल को प्रीमियम लुक और मॉडर्न रोडस्टर डिजाइन के साथ उतारा है। इसमें रेट्रो के साथ मॉडर्न लुक का कमाल का मिश्रण मिलता है। बाइक में एलईडी लाइट्स, मस्कुलर टैंक, स्पोर्टी ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसमें ज्यादा एग्रेसिव स्टाइलिंग भी रखी गई है, जिससे यह बाइक रोड पर अलग ही नजर आ सकती है।

राइडिंग मोड्स के साथ स्मार्ट टेक्नोलॉजी

कंपनी ने रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 एपेक्स बाइक में स्ट्रीट और परफॉर्मेंस मोड्स को शामिल किया है। साथ ही टीएफटी डिस्प्ले के साथ गूगल मैप्स और मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। इस तरह से टेक्नोलॉजी और राइडिंग दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया गया है।

शानदार हैंडलिंग और ग्रिप

नई बाइक मोटरसाइकिल में हैंडलिंग और ग्रिप क्षमता को बढ़िया रखा गया है। इसमें 17-इंच के बेहतरीन ग्रिप वाले नए ट्यूबलेस टायर्स के साथ धांसू सस्पेंशन और मजबूत चेसिस देखने को मिलते हैं। ऐसे में शहर की ट्रैफिक से लेकर घुमावदार सड़कों तक बाइक फुल कंट्रोल में रहती है।

नए कलर ऑप्शन

कंपनी ने गुरिल्ला 450 एपेक्स बाइक में तीन कलर ऑप्शन रखे हैं, जिसमें लाल, काला और हरा रंग शामिल है। ये कलर विकल्प सिर्फ एपेक्स वेरिएंट के लिए हैं और स्टैंडर्ड मॉडल में मिलने वाले ऑप्शन से अलग है।

धाकड़ इंजन परफॉर्मेंस

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 एपेक्स बाइक में दमदार 452cc का इंजन दिया गया है। यह 40hp पावर और 40Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस वजह से राइडर को ओवरटेकिंग और लंबी राइड में कभी कमी नहीं लगेगी।

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 एपेक्स का दाम

बता दें कि रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 एपेक्स रेड ट्रिम का प्राइस 2.49 लाख रुपये एक्सशोरूम रखा गया है। वहीं, ब्लैक और ग्रीन पेंट स्कीम की कीमत 2.56 लाख रुपये एक्सशोरूम तय की गई है।

Exit mobile version