---Advertisement---

Tata Punch और Maruti Fronx की बिक्री हो जाएगी कम! इतनी कीमत में राज करने आ सकती है Hyundai Exter SUV

Hyundai Exter: साउथ कोरिया की फेमस कार निर्माता कंपनी हुंढई मोटर्स जल्द ही एक नई एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। अगर आप नहीं समझे तो आपको बता दें कि हम Hyundai Exter SUV की बात कर रहे हैं। इस एसयूवी के लॉन्च होने से पहले ही इसके कई फीचर्स लीक हुए हैं। ऐसे में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 18, 2023 4:22 अपराह्न

Hyundai Exter
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Exter: साउथ कोरिया की फेमस कार निर्माता कंपनी हुंढई मोटर्स जल्द ही एक नई एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। अगर आप नहीं समझे तो आपको बता दें कि हम Hyundai Exter SUV की बात कर रहे हैं। इस एसयूवी के लॉन्च होने से पहले ही इसके कई फीचर्स लीक हुए हैं। ऐसे में इसकी कीमत को लेकर अलग-अलग दावा किया जा रहा है। मगर इस एसयूवी की असली कीमत क्या हो सकती है, आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।

Hyundai Exter की लीक जानकारी

हुंडई एक्सटर को 4 वेरिएंट में उतारा जा सकता है। इसमें नई ग्रिल के साथ स्प्लिट हैडलैंप्स दिए जा सकते हैं। हुंडई इसमें नया फ्रंट और रियर बंपर दे सकती है। ब्लैक रूफ रेल्स, नए अलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटीना और एलईडी टेल लाइट्स दी गई है। दावा किया जा रहा है कि एक्सटर हुंडई ग्रैंड आई10 निओस  का प्लेटफॉर्म शेयर करेगी। इस कार में सबसे लंबा व्हीलबेस दिया जाएगा। इसमें 2450mm का व्हीलबेस दिया जाएगा। इसमें काफी अच्छा स्पेस दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: AVATAR E12 Electric Car की लीक जानकारी ने उड़ाई Tesla की नींद! 600KM की रेंज के साथ मिल सकता है ताकतवर पावरट्रेन

Hyundai Exter में मिल सकते हैं ये फीचर्स

इसमें ड्यूल टोल कलर थीम के साथ उतारा जा सकता है। इसमें स्पिलिट रियर सीट और काफी कुछ दिया जा सकता है। Hyundai Exter में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रमेंट कलस्टर, 8 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

फीचर्सHyundai Exter
इंजन1.2 लीटर
ताकत82bhp
टॉर्क114nm

Hyundai Exter की संभावित कीमत

हुंडई एक्सटर में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर कोप्पा पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इतनी क्षमता पर ये 82bhp की ताकत और 114nm टॉर्क दे सकती है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी ट्रांसमिशन भी मिल सकता है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 6 लाख से लेकर 10 लाख रुपये एक्सशोरूम हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस कार को 10 जुलाई 2023 को लॉन्च की जा सकती है। घरेलू बाजार में इसका मुकाबला Tata Punch और Maruti Fronx जैसी कारों से हो सकता है। फिलहाल इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: महंगे एसी से अब मिलेगा छुटकारा! उमरीभरी गर्मी की ताकत AC Bed Sheet के आगे पड़ जाएगी फीकी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026