---Advertisement---

Simple Energy जल्द लाएगी दो अफोर्डेबल Electric Scooters, Ola और Aether को मिल सकती है कड़ी चुनौती

Simple One Electric Scooter: देश के दो पहिया इलेक्ट्रिक बाजार में इस वक्त काफी धूम मची हुई है। कई देसी और विदेशी कंपनियां अपने धांसू मॉडलों को लाने की जोरशोर से तैयारी कर रही हैं। इस लिस्ट बैंगलुरु बेस्ट ईवी स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी (Simple Energy) का भी नाम शामिल है। खबरों की मानें तो ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 12, 2023 3:40 अपराह्न

Simple One Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Simple One Electric Scooter: देश के दो पहिया इलेक्ट्रिक बाजार में इस वक्त काफी धूम मची हुई है। कई देसी और विदेशी कंपनियां अपने धांसू मॉडलों को लाने की जोरशोर से तैयारी कर रही हैं। इस लिस्ट बैंगलुरु बेस्ट ईवी स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी (Simple Energy) का भी नाम शामिल है। खबरों की मानें तो इस फेस्टिव सीजन सिंपल एनर्जी कंपनी एक धमाका कर सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस साल के अंत तक अपने दो किफाएती इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है। नीचे इस खबर में जानें क्या है पूरी जानकारी।

Simple Energy लाएगी दो Electric Scooters

सिंपल एनर्जी कंपनी के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटरों की लीक जानकारी के  मुताबिक, बताया जा रहा है कि कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटरों की नंबर प्लेट का ट्रेडमार्क करवाया है। इसमें एक का नाम सिंपल डॉट वन और डॉट वन हो सकता है। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि ये स्कूटर 180km की रेंज के साथ आ सकता है। अपकमिंग दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों में छोटा बैटरी पैक दिया जाएगा। ऐसे में इसमें फीचर्स भी कम मिलने की संभावना है। ये स्कूटर एक नए प्लेटफॉर्म पर बनाए जा सकते हैं। इससे इनके फीचर्स लगभग समान होंगे। इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों को सबसे पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Simple One Electric Scooter Features

उधर, सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्सशोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये है। मगर इसे 1.10 लाख रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर उतारा गया था। फेम-2 सब्सिडी के कम होने के बाद इसकी कीमत में इजाफा हो गया है। कंपनी ने इसे 212km की रेंज के साथ उतारा था। इसमें 5kwh की बैटरी पैक मिलती है। ये स्कूटर 105km की टॉप स्पीड के साथ दौड़ सकता है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 2.77 सेकेंड में ही 0 से 40km की रफ्तार पकड़ लेता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026