---Advertisement---

SUV with 6 Airbags: Hyundai, Maruti और Tata की इन कारों में मिलते हैं 6 एयरबैग्स, सेफ्टी को लेकर नहीं रहेगी कोई चिंता!

SUV with 6 Airbags: देश के कार बाजार में कई नई कारें शानदार अपडेट के साथ आ रही हैं। ऐसे में अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी हो जाती है। दरअसल इन दिनों लोग कारों में सेफ्टी फीचर पर खास ध्यान दे रहे हैं। ऐसे ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 27, 2023 11:04 पूर्वाह्न

SUV with 6 Airbags
Follow Us
---Advertisement---

SUV with 6 Airbags: देश के कार बाजार में कई नई कारें शानदार अपडेट के साथ आ रही हैं। ऐसे में अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी हो जाती है। दरअसल इन दिनों लोग कारों में सेफ्टी फीचर पर खास ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में मार्केट में 6 एयरबैग्स वाली कारों (SUV with 6 Airbag) की धूम है और मांग भी है। ऐसे में हम आपके लिए इस खबर में 6 एयरबैग्स वाली कारों की जानकारी लेकर आए हैं।

Hyundai Creta

इस लिस्ट में पहला नाम साउथ कोरिया कार कंपनी हुंडई मोटर्स का आता है। हुंडई की मशहूर क्रेटा एक शानदार एसयूवी कार है। इस गाड़ी में काफी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। हुंडई ने इस कार में कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं, इसमें 6 एयरबैग्स भी मिलते हैं। इस वजह से ग्राहकों को ये एसयूवी काफी पसंद आती है।

फीचर्सHyundai Creta
इंजन1497cc
ताकत113bhp 
टॉर्क143.8Nm 
गियरबॉक्स6 स्पीड

Kia Seltos Facelift

देश में किआ मोटर्स की नई एसयूवी ने बड़े धमाके के साथ एंट्री ली थी। इस कार को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस कार में भी सेफ्टी के लिए बेहद शानदार खूबियां दी गई हैं। कंपनी ने इसमें एबीएस ईबीडी के साथ 6 एयरबैग्स दिए हैं। ये एक सेफ एसयूवी कैटेगरी में आती है।

फीचर्सKia Seltos Facelift
इंजन1497cc
ताकत114bhp
टॉर्क250nm
गियरबॉक्स6 स्पीड

Maruti Suzuki Jimny

मारुति सुजुकी ने इस ऑफरोड एसयूवी को जून महीने में लॉन्च किया था। इस एसयूवी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

फीचर्सMaruti Suzuki Jimny
इंजन1462cc
ताकत103bhp 
टॉर्क134Nm 
गियरबॉक्स5 स्पीड

Maruti Suzuki Invicto

मारुति सुजुकी की सबसे प्रीमियम कारों में काफी शानदार खासियत दी गई है। इस एसयूवी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स मिलते हैं। इस एसयूवी को मार्केट में काफी पसंद किया जा रहा है।

फीचर्सMaruti Suzuki Invicto
इंजन1987cc
ताकत 172bhp 
टॉर्क188Nm 
गियरबॉक्सCVT

Tata Nexon

देश के कार बाजार में टाटा मोटर्स की काफी अच्छी हिस्सेदारी है। ऐसे में टाटा नेक्सन कंपनी की काफी मशहूर एसयूवी है। टाटा ने इस कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स दिए हैं।

फीचर्सTata Nexon
इंजन1497CC
ताकत118bhp 
टॉर्क170Nm 
गियरबॉक्स6 स्पीड

यहां पर केवल जानकारी के लिए बताया गया है। किसी भी एसयूवी कार को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें। किसी कार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026