---Advertisement---

Suzuki e-Access: यह स्कूटर नहीं, फ्यूचर का कम्प्लीट पैकेज है! 95KM रेंज और स्मार्ट फीचर्स देख तुरंत करेंगे बुक

Suzuki e-Access: सुजुकी ई एक्सेस इलेक्ट्रिक स्कूटर हालहि में लॉन्च किया गया है। ये अपने शानदार फीचर्स और रेंज के कारण चर्चा में बना हुआ है। यहां जानें खरीदने से पहले खासियत और कीमत।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 23, 2026 5:34 अपराह्न

Suzuki e-Access
Follow Us
---Advertisement---

Suzuki e-Access:  अगर आप किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हालहि में लॉन्च हुए सुजुकी ई- एक्सेस पर नजर डाल सकते हैं। इसे कंपनी ने 9 जनवरी 2026 को लॉन्च किया था। 1 लाख से कम की कीमत पर कंपनी ने इसे लॉन्च किया है। वहीं , इसमें 95 किमी की लंबी रेंज तो मिलेगी ही इसके साथ ही तमाम सारे स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे। ये चलता फिर फ्यूचर का कम्प्लीट पैकेज है।

Suzuki e-Access Electric Scooter  की ऑन रोड कीमत

सुजुकी ई- एक्सेस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑन रोड कीमत 1.95 लाख से लेकर 2.09 लाख के आस-पास है। विभिन्न वेरियंट, और राज्यो में ये अगल हो सकती है।

सुजुकी ई एक्सेस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी , रेंज और स्पीड

सुजुकी ई एक्सेस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.072 kWh की बैटरी दी गई है। ये बैटरी लिथियम आयरन फॉस्फेट है। ये लंबे समय तक खराब नहीं होती है। ये बैटरी 95 किमी की रेंज देती है। इसमें 4.1 kW की मोटर लगी है। जिसके कारण ये ईवी 71किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसमें ग्राहक की सहुलियत के लिए कई सारे मोड दिए गए हैं। ये राइडर को अलग ही एक्सपीरियंस देता है। ये इको मोड, राइड ए और राइड बी के साथ रिवर्स मोड से लैस है। राइडर अपनी पसंद के हिसाब से इसे चेंज कर सकता है।

सुजुकी ई एक्सेस के स्मार्ट फीचर्स

सुजुकी ई एक्सेस इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.2-इंच का कलर TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। इस पर राइडर स्कूटर की रेंज, मैसेज, कॉल और नेविगेशन देख सकता है। इसमें वायरलेस की सिस्टम मिलता है। बिना चाबी के भी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर चल सकता है। सुजुकी राइड कनेक्ट से फोन को कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है। ये स्कूटर स्मार्ट अल र्ट भी देता है। इससे स्पीड वॉर्निंग, बैटरी स्टेटस और वेदर की अपडेट मिल सकती है। इसके साथ ही फोन को चार्ज करने के लिए भी सी टाइप चार्जर मिलता है।

कितना सेफ है सुजुकी का इलेक्ट्रिक स्कूटर?

सुजुकी ई- एक्सेस इलेक्ट्रि स्कूटर  में कई सारे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें हादसे बचाने के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। ये टायर को तुरंत ब्रेक लगाता है। कोहरे की धुंध और बारिश में देखने के लिए हज़ार्ड स्विच लाइट का यूज किया जा सकता है। इसके साथ ही ओवरचार्ज प्रोटेक्शन का भी विकल्प मिलता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

KTM 350 Duke

अप्रैल 11, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

अप्रैल 11, 2026

Tata Safari Prices Hiked

अप्रैल 10, 2026

Royal Enfield Flying Flea C6

अप्रैल 10, 2026

2026 Tata Nexon

अप्रैल 9, 2026

Volkswagen Taigun Facelift

अप्रैल 9, 2026