---Advertisement---

1340cc इंजन के साथ धूम मचाने आई Suzuki Hayabusa सुपरबाइक, इसकी कीमत में आ जाएगी Mahindra Thar

Suzuki Hayabusa: इंडियन मार्केट में सुजुकी ने अपनी शानदार सुपरबाइक को पेश कर दिया है। इस बाइक को ई-20 पेट्रोल से भी चलाया जा सकता है। जानिए क्या है इसकी खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 8, 2023 11:35 पूर्वाह्न

Suzuki Hayabusa
Follow Us
---Advertisement---

Suzuki Hayabusa: भारत में स्टाइलिश बाइक्स पेश करने वाली कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने मार्केट में एक धांसू बाइक (Suzuki Hayabusa) उतार दी है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने फेमस मॉडल हायाबुसा के लेटेस्ट वर्जन को पेश किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि इसे बीएस-6 नए एमिशन नॉर्म्स के तहत उतारा गया है। इसका मतलब है कि ये बाइक इथेनॉल ऑयल यानि कि ई-20 पेट्रोल पर भी चल सकेगी। जानिए इस बाइक का इंजन और इसके अन्य फीचर्स कैसे हैं। साथ ही क्या है इस बाइक की कीमत।

Suzuki Hayabusa की जानकारी

सुजुकी ने इस बाइक को नए कलर टोन के साथ ही नए कलर वेरिएंट में पेश किया है। इसमें मैटेलिक थंडर ग्रे और कैंडी रेड कलर दिए गए हैं। बताय जा रहा है कि कंपनी ने इस बाइक में कोई मैकेनिकल चेंज नहीं किया है। कंपनी ने इसमें 1340cc का इन लाइन चार सिलेंडर लिक्विट कूल्ड इंजन दिया है। इतनी क्षमता पर ये इंजन 190bhp की ताकत और 150nm का टॉर्क पैदा कर सकती है।

ये भी पढ़ें: TVS Raider या Honda SP 125 बाइक खरीदने में हो रहे है कंफ्यूज, तो यहां देखें चंद सेकेंड में बड़ी कंपैरिजन

इसका इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें आईएमयू, पावर मोड सेलेक्टर, टैक्शन कंट्रोल, एबीएस, क्रूज कंट्रोल, मोशन ट्रैक कंट्रोल जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इस बाइक का वजन 266 किलोग्राम है। जानकारी के  मुताबिक, ये बाइक 2.86 सेकेंड में 100km की रफ्तार हासिल कर लेती है।

मॉडलSuzuki Hayabusa
इंजन1340cc
ताकत190bhp
टॉर्क150nm
वजन266KG

Suzuki Hayabusa एक शानदार विकल्प

सुजुकी की ये बाइक उन बाइक्स में से एक हैं, जिन्हें भारत में ही एसेंबल किया जाता है। ये बाइक अपनी बढ़िया राइडिंग के साथ अपने स्टाइल के लिए जानी जाती है। वहीं, अगर आप एक बाइक राइडर हैं तो आपको ये बाइक काफी पसंद आएगी। इस बाइक से लंबी दूरी की यात्रा करना काफी अच्छा अनुभव साबित होगा।

क्या है Suzuki Hayabusa की कीमत

सुजुकी ने इस बाइक को 16.90 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत के साथ पेश किया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि इस सुपरबाइक की कीमत में महिंद्रा कंपनी की थार को खरीदा जा सकता है। महिंद्रा थार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 16.49 लाख रुपये है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026