---Advertisement---

Mahindra XUV 700 के छक्के छुड़ाने जल्द आ रही Tata Harrier 2023! दमदार इंजन के साथ मिलेगा शानदार लुक

टाटा मोटर्स अपनी आगामी कार टाटा हैरियर को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कंपनी इस कार को दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है। यहां इसके कुछ अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स बताई गई हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 27, 2023 11:33 पूर्वाह्न

Tata Harrier 2023
Follow Us
---Advertisement---

Tata Harrier 2023: देश की जानी मानी ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों के लिए अक्सर नई गाड़ियां या अपनी पुरानी कारों को नए अवतार में लॉन्च करती रहती है। ऐसे में कंपनी एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए टाटा हैरियर को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी टाटा हैरियर को इस बार दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी। या टाटा हैरियर का फेसलिफ्ट वर्जन होगा जिसे आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि। कंपनी की तरफ से अभी इस कार के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स या कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी फेसलिफ्ट वर्जन में  कई शानदार फीचर्स दे सकती है। आइए जानते हैं इसके अनुमानित स्पेसिफिकेशंस, कीमत और बहुत कुछ।

ये भी पढ़ें: 521km की रेंज और मॉर्डन फीचर से क्या Tesla को चित कर देगी BYD Atto 3 Electric Car? लुक चुरा सकता है दिल

क्या हैं Tata Harrier Facelift के स्पेसिफिकेशन्स

BrandTata Motors
ModelTata Harrier Facelift
TransmissionAutomatic
Fuel TypeDiesel
Engine1.5 Liters
Max Power170 bhp
Max Torque280 Nm

खबरों की मानें तो टाटा हैरियर फेसलिफ्ट 2023 आने वाले महीनों में सिग्निफिकेंट मिड-लाइफ अपडेट के लिए तैयार है। इसमें दमदार इंजन दिया जा सकता है।

मिल सकते हैं ये बेहतरीन फीचर्स

अगर इसके फीचर्स की बात करें तो बता दें कि इसमें ADAS (Advance Driver Assistance System Technology) फीचर्स दिए जा सकते हैं। आने वाली कार सेफ्टी फीचर्स के मामले में काफी दमदार हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कार में मल्टी कलर एम्बिएंट लाइटिंग, नई अपहोल्स्ट्री, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी इस Tata Harrier Facelift वर्जन 2023 में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और 360 डिग्री कैमरा व्यू एंगल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

क्या हो सकती है कीमत

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कार को मई 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी कीमत 15 लाख से शुरू होकर 22 लाख तक जा सकती है। हालांकि इस कार से जुड़ी सटाक जानकारियां इस कार के लॉन्च होने के समय ही पता चल सकेंगी।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now