---Advertisement---

TATA Motors Price Hike: टाटा ने फोड़ा महंगाई बम, इन दिन से महंगी हो जाएंगी Electric Cars

TATA Motors Price Hike: देश की सबसे बड़ी ऑटो कपंनी में शुमार TATA Motors ने अपने ग्राहकों को नए साल में बड़ा झटका दे दिया है। अब टाटा की गाड़ियां खरीदना महंगा हो जाएगा। क्योंकि कंपनी ने अपने गाड़ियों पर दाम बढ़ाने (TATA Motors Price Hike) का एलान कर दिया है। ये बढ़े हुए दाम ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 24, 2024 10:52 पूर्वाह्न

TATA MOTERS
Follow Us
---Advertisement---

TATA Motors Price Hike: देश की सबसे बड़ी ऑटो कपंनी में शुमार TATA Motors ने अपने ग्राहकों को नए साल में बड़ा झटका दे दिया है। अब टाटा की गाड़ियां खरीदना महंगा हो जाएगा। क्योंकि कंपनी ने अपने गाड़ियों पर दाम बढ़ाने (TATA Motors Price Hike) का एलान कर दिया है। ये बढ़े हुए दाम 1 फरवरी से लागू होंगे।

टाटा ने वाहनों की कीमत बढ़ाई (TATA Motors Price Hike)

कपंनी की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि, कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) सहित अपने पैसेंजर वाहनों की कीमतों में 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर रही है। कंपनी का कहना है कि, यह वृद्धि 1 फरवरी, 2024 से प्रभावी होगी। इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि, इनपुट लागत में वृद्धि की आंशिक भरपाई के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

Electric Cars गाड़ियां सहित ये वाहन हुए महंगे

ऑटो मार्केट में इन दिनों Tiago, Tiago EV, Tigor, Tigor EV, Punch, Punch EV, Altroz, Nexon, Nexon EV, Harrier, और Safari जैसी गाड़ियां ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं। अब इनकी कीमत बढ़ने से ग्राहकों को बड़ा झटका लग गया है। कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के भी दाम बढ़ाए हैं।

TATA Sale लगातार बढ़ रही

टाटा की सेल पर नजर डालें तो साल 2024 कंपनी की सेल 9 प्रतिशत बढ़कर 3,38,177 यूनिट हो गई है। कंपनी ने कमर्शियल व्हीकल सहित अन्य घरेलू वाहनों की 98,679 यूनिट्स बेची हैं। इस तरह कंपनी हर साल ग्रोथ की तरफ बढ़ रही है।पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने 5 प्रतिशत की ग्रोथ ग्लोबल बल्क सेल में हासिल की है। टाटा ने 1,38,455 यूनिट पैसेंजर व्हीकल की बेचे हैं।

31 जनवरी से पहले वाहन खरीदने पर होगा फायदा

आपको बता दें, साल 2024 में Maruti Suzuki सहित कई ऑटो कंपनियों ने अपने दाम बढ़ाए हैं। क्योंकि मारुति की गाड़ियों को ग्राहकों के द्वारा खूब खरीदा जाता है। ऐसे में ग्राहकों के लिए ये एक बड़ा झटका था। अब टाटा ने भी अपनी कीमतों को बढ़ाकर ग्राहकों पर महंगाई का बम फोड़ दिया है। अगर आप भी टाटा के किसी वाहन को खरीदने का सोच रहे हैं तो 31 जनवरी से पहले ही बुक कर लें। 1 फरवरी से ये बढ़े हुए मूल्य लागू हो जाएंगे। जिसकी वजह से आपको ज्यादा पैसे चुकाने पडेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026