---Advertisement---

Tata Nexon Facelift डीजल वेरिएंट की जान लीजिए कीमत, दिल नहीं तोड़ेंगे इसके हाईटेक फीचर्स!

Tata Nexon Facelift: अगर आप नई डीजल कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आप टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के डीजल वेरिएंट पर एक नजर डाल सकते हैं। इसमें काफी शानदार फीचर्स मिलते हैं। जानें क्या हैं इसकी कीमत और खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 16, 2023 11:23 पूर्वाह्न

Tata Nexon Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nexon Facelift: देश के कार बाजार में अच्छी-खासी हिस्सेदारी रखने वाली मशहूर कार कंपनी टाटा मोटर्स ने बीते दिनों अपनी शानदार एसयूवी नेक्सन फेसलिफ्ट (Tata Nexon Facelift) को मार्केट में उतारा है। टाटा ने नेक्सन फेसलिफ्ट में काफी सारे नए अपडेट दिए हैं। यही वजह है कि इस कार की हर तरफ चर्चा हो रही है। कार के लुक से लेकर इसके इंटीरियर तक बेहद ही स्टाइलिश और स्मार्ट हैं। ऐसे में अगर आप इस कार को अपना बनाने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार इसकी खूबियां और कीमत की जानकारी जान लेनी चाहिए। हम इसकी डीजल वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत की जानकारी दे रहे हैं।

Tata Nexon Facelift डीजल वेरिएंट की कीमत

Tata Nexon Facelift वेरिएंटट्रांसमिशन टाइपएक्सशोरूम कीमत
नेक्सन प्योरडीजल मैनुअल1099990
नेक्सन प्योर एसडीजल मैनुअल1149990
नेक्सन क्रिएटिव डीटीडीजल मैनुअल1239990
नेक्सन क्रिएटिवडीजल मैनुअल1239990
नेक्सन क्रिएटिव प्लस डीटीडीजल मैनुअल1309990
नेक्सन क्रिएटिव प्लसडीजल मैनुअल1309990
नेक्सन क्रिएटिव प्लस एस डीटीडीजल मैनुअल1359990
नेक्सन क्रिएटिव प्लस एसडीजल मैनुअल1359990
नेक्सन फियरलेस पीआर डीटीडीजल मैनुअल1389990
नेक्सन फियरलेस डीटीडीजल मैनुअल1389990
नेक्सन फियरलेस प्लस डीटीडीजल मैनुअल1439990
नेक्सन फियरलेस पीआर प्लस डीटीडीजल मैनुअल1439990
नेक्सन फियरलेस एस डीटीडीजल मैनुअल1439990
नेक्सन फियरलेस पीआर एस डीटीडीजल मैनुअल1439990
नेक्सन फियरलेस पीआर प्लस एस डीटीडीजल मैनुअल1489990
नेक्सन फियरलेस प्लस एस डीटीडीजल मैनुअल1489990

Tata Nexon Facelift फीचर्स

टाटा की इस कार में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, इलेक्ट्रिक सनरुफ, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, नया एसी पैनल, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील्स, ऑटो डिमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, नई ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ईएसपी, TPMS, ऑटो हैडलैंप जैसी खूबियां दी गई है।

Tata Nexon Facelift डीजल इंजन

नेक्सन डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर का टर्बो इंजन दिया गया है। इतनी क्षमता पर ये 113bhp की ताकत और 260nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Brezza

मार्च 6, 2026

Punch EV Facelift

मार्च 6, 2026

TVS Apache RTX 300

मार्च 5, 2026

Tata Sierra 2026

मार्च 5, 2026

Ola Electric

मार्च 4, 2026

Upcoming Bikes in March 2026

मार्च 3, 2026