---Advertisement---

Tata Nexon Facelift का लीक हुआ ये धांसू सेफ्टी फीचर, Hyundai Venue और Kia Sonet से हो सकता है सीधा मुकाबला

Tata Nexon Facelift: ऑटो मार्केट में टाटा मोटर्स अपनी नेक्सन फेसलिफ्ट को जल्द ही ला सकती है। इस कार में काफी तगड़े सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं। कार के लॉन्च से पहले ही इसकी जानकारी लीक हो गई है। जानें क्या है डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 30, 2023 1:42 अपराह्न

Tata Nexon Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nexon Facelift: देश के कार बाजार में अपनी स्टाइलिश और दमदार कारों के लिए मशहूर टाटा मोटर्स इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। टाटा की फेमस और अच्छी-खासी बिक्री करने वाली एसयूवी टाटा नेक्सन का फेसलिफ्ट (Tata Nexon Facelift) वर्जन जल्द ही आ सकता है। टाटा की इस अपकमिंग कार का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस कार के लॉन्च से पहले ही इसके कई खास फीचर्स और डिजाइन लीक हो गए हैं। अगर आपको भी इस कार का इंतजार है तो जानें क्या है इसकी लीक हुई पूरी डिटेल।

Tata Nexon Facelift के लीक सेफ्टी फीचर्स

Tata Nexon Facelift को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे काफी शानदार तरीके से अपडेट करके उतारा जाएगा। ऐसे में इसके कुछ सेफ्टी फीचर्स की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस एसयूवी में सेफ्टी का खास ध्यान रखा जाएगा। इस कार में 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और दोनों साइड्स पर पार्किंग सेंसर दिए जाएंगे।

Tata Nexon Facelift की संभावित खूबियां

बताया जा रहा है कि इस कार में एल शेप में एलईडी हैडलैंप्स सेटअप, ब्लैक्ड आउट ग्रिल, एयर डैम, रुफ रेल्स के साथ अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं। इसके साथ ही एलईडी टेल लाइट भी दी जा सकती है। कार के पीछे रिवर्स पार्किंग लाइट कलस्टर मिल सकता है। कार के इंटीरियर में 10.25 इंच का नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया एसी पैनल, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, सेंट्रल कंसोल और ड्राइवर मोड्स मिल सकते हैं।

Tata Nexon Facelift का अनुमानित इंजन

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि इसमें डीसीटी ट्रांसमिशन भी मिल सकता है। इसकी कीमत 8 से 15 लाख रुपये एक्सशोरूम हो सकती है। इस कार का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 300, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट से हो सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इसकी खूबियों और कीमत की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026