---Advertisement---

Tata Nexon Facelift: दमदार इंजन और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ लोगों को दीवाना बना सकती है टाटा की ये एसयूवी, जानें लीक फीचर्स

Tata Nexon Facelift: टाटा अपने एसयूवी सेगमेंट के लिए भारत के ऑटो बाजार में जानी जाती है। इसके फीचर्स से लेकर अन्य स्पेसिफिकेशन की चर्चा जोरों पर रहती है। खबरों की माने तो टाटा की नेक्सन एसयूवी ने बिक्री के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 24, 2023 2:11 अपराह्न

Tata Nexon Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nexon Facelift: टाटा अपने एसयूवी सेगमेंट के लिए भारत के ऑटो बाजार में जानी जाती है। इसके फीचर्स से लेकर अन्य स्पेसिफिकेशन की चर्चा जोरों पर रहती है। खबरों की माने तो टाटा की नेक्सन एसयूवी ने बिक्री के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया गया है। नेक्सन (Tata Nexon) की खास बात हैं उसके फीचर्स और उसमें इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी। अब खबर है कि टाटा एसयूवी सेगमेंट में अपने नेक्सन फेसलिफ्ट को ब्लू कलर ऑप्शन में बाजार में उतारने वाली है। इसको लेकर ऑटो बाजार में सुर्खियां तेज हैं। इसके कुछ फीचर्स और अन्य स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं जिनके आधार पर खूब खबरें बन रही हैं।

नेक्सन फेसलिफ्ट (Tata Nexon Facelift) के संभावित फीचर्स

टाटा के दमदार एसयूवी सेगमेंट की कार नेक्सन फेसलिफ्ट के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। इसके तहत टाटा के इस मॉडल में एक्सटीरियर में रियर और फ्रंट में लुक को लेकर काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खबरों की माने तो नेक्सन फेसलिफ्ट में दमदार इंजन क्षमता और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स देखने को मिल सकता है। वहीं इसको रॉयल ब्लू कलर में उतारे जाने की सूचना भी है।

इंजन क्षमता1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन
गियर बॉक्स6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी
ईंधनपेट्रोल और डीजल

इसके अतिरिक्त नेक्सन फेसलिफ्ट के इस मॉडल को दो विकल्पों में उतारा जा सकता है। इनमें पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के विकल्प हो सकेत हैं। वहीं गियर बॉक्स को लेकर खबर है कि डीजल वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी शामिल हो सकते हैं। जबकि पेट्रोल वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है।

नेक्सन फेसलिफ्ट (Tata Nexon Facelift) के इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन

लीक फीचर्स और लुक की माने तो नेक्सन के डिजाइन में बड़े बदलाव होने की संभावना है। इसमें नया स्प्लिट-हेडलैंप सेटअप, वाइड एलईडी टेललाइट और नए डुअल-टोन अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें मनोरंजन के लिए टचस्क्रीन, सेंट्रल कंट्रोल पैनल और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे आधुनिक फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि टाटा की यह एसयूवी लॉन्च होने के बाद से ब्रेज़ा, वेन्यू, सोनेटऔर मैग्नाइट जैसी एसयूवी को टक्कर दे सकती है।

नेक्सन फेसलिफ्ट (Tata Nexon Facelift) की कीमत

नेक्सन (Tata Nexon) के इस अपडेटेड मॉडल के कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालाकि टाटा नेक्सन की कीमत (एक्स शोरुम-दिल्ली) 799900 रुपये से शुरु है। ऐसे में कहा जा रहा है कि नेक्सन फेसलिफ्ट भी इसी कीमत के आस-पास के रेंज में आ सकती है।

नोट: नेक्सन फेसलिफ्ट के लॉन्चिंग और फीचर्स को लेकर टाटा ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में DNP INDIA इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026