---Advertisement---

Tata Punch EV Facelift vs Maruti E Vitara: मारुति की इकलौती इलेक्ट्रिक कार क्या झेल पाएगी ‘पंच’? पहली बार सामने दो सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, जानें अंतर

Tata Punch EV Facelift vs Maruti E Vitara: टाटा ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पंच का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। यहां जानें मारुति की पहली ईवी विटारा और पंच फेसलिफ्ट के फीचर्स और कीमत की तुलना।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 20, 2026 2:34 अपराह्न

Tata Punch EV Facelift vs Maruti E Vitara
Follow Us
---Advertisement---

Tata Punch EV Facelift vs Maruti E Vitara:  मारुति सुजकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा के रुप में 2 दिसबंर 2025 को लॉन्च किया है। इसे अभी तक की सबसे सस्ती SUV कहा जा रहा था। लेकिन टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट  जैसे ही लॉन्च हुई वैसे ही मारुति सुजुकी ई -विटारा के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। इन दोनों एसयूवी के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। अगर आप किसी इलेक्ट्रिक कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो ई -विटारा और पंच ईवी फेसलिफ्ट की कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस का अंतर जान लीजिए।

पंच ईवी फेसलिफ्ट और मारुति सुजुकी ई -विटारा  की Battery-as-a-Service के साथ कीमत और फर्क

ई -विटारा और पंच ईवी फेसलिफ्ट की कीमत और फीचर्स में भले ही फर्क हो लेकिन इनमें Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल एक जैसा ही है। ये गाड़ी की कीमत को कम करता है । जिसके बाद प्रति किलोमीटर के हिसाब से कंपनी को बैटरी यूज करने के पैसे देने होते हैं।
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत BaaS के साथ 6.49 लाख रुपए है। जिसके के लिए प्रति किमी 2.6/किमी रेंटल कंपनी को देना होगा।

बिना Battery-as-a-Service के कितने की मिलेंगी टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट और ई-विटारा?

वहीं, मारुति ई विटारा की एक्स शओरुम कीमत Battery-as-a-Service के साथ 10.99 लाख रुपए है। जिसके लिए 3.99/किमी रेंटल देना होगा। वहीं, अगर आप बैटरी के खरीदना चाहते हैं तो टाटा ईवी फेसलिफ्ट के लिए 9.69 लाख रुपए चुकाने होंगे वहीं, ई विटारा के लिए 15.99 लाख की कीमत देनी होगी। पंच का टॉप मॉडल 13 से 14 लाख ऑन रोड कीमत पर मिलेगा। वहीं, ई विटारा के लिए 22 से 25 लाख रुपए ऑन रोड के लिए चुकाने होंगे।

पंच ईवी फेसलिफ्ट की बैटरी/रेंज  और सेफ्टी के साथ अन्य की -फीचर्स

बैटरी- पंच ईवी फेसलिफ्ट में 30kWh और 40kWh की बैटरी मिलती है।

चार्जर- 65kW DC फास्ट चार्जर 40 मिनट के लगभग गाड़ी को फुल चार्ज कर सकता है।

रेंज- 468 किमी की रेज देती है।

इंटीरियर- 12.3-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वॉइस-असिस्टेड सनरूफ, i-High Beam Assist के साथ 360-डिग्री कैमरा जैसे खEस फीचर्स मिलते हैं।

बूट स्पेस- 366 लीटर बूट स्पेस दिया गया है।

सेफ्टी रेटिंग- क्रैश टेस्ट में 5 स्टार की रेटिंग मिली हुई है। वहीं, ये लेवल-2 ADAS के साथ आती है। इसकी बॉडी हाई स्ट्रेंथ स्टील से बनी है।

Maruti E Vitara की बैटरी , रेंज और सेफ्टी के साथ अन्य स्पेसिफिकेशन

बैटरी- 49kWh और 61kWh बैटरी के साथ आती है।

चार्जर- 70kW DC फास्ट चार्जर मिलता है।

रेंज- 543 किमी तक की रेंज दे सकती है।

सेफ्टी- लेवल 2 ADAS के साथ 7 एयरबैग सुरक्षा के लिए मिलते हैं।

इंटीरियर- 10.1-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, फिक्स्ड ग्लास रूफ मिलता है।

बूट स्पेस- 306 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जिसे 562 लीटर तक बढ़या जा सकता है।

Tata Punch EV Facelift vs Maruti E Vitara का कंक्लूजन

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की कीमत मारुति सुजुकी ई-विटारा से बहुत ही कम है। इसके साथ ये कम रेंज भी दे रही है। अगर आप शहरों के लिए कोई ईवी लेना चाहते हैं तो पंच अच्छा विकल्प हो सकती है। वहीं, ऑफरोडिंग का आनंद भी लेना चाहते हैं  विटारा को चुन सकते हैं।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026