---Advertisement---

Tata Punch EV क्या इन खासियतों से ऑटो मार्केट में काटेगी गदर? देखें लीक फीचर्स

Tata Punch EV को बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस शानदार कार के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं, जिनको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 5, 2023 2:39 अपराह्न

Tata Punch EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Punch EV: देश की बड़ी ऑटो कंपनियों में शुमार Tata का जलवा हर तरफ है। ग्राहकों की लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ती पसंद को देखते हुए कंपनी ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रख लिया है। इसमें सबसे ज्यादा फेमस कार की बात करें तो Tata Nexon EV लोगों को खूब भा रही है। इसीलिए कंपनी ने भी Nexon EV Facelift को लॉन्च करने की भी तैयारी कर ली है। इस दौरान सबसे ऑटो मार्केट में Tata Punch EV को लेकर भी लगातार सुर्खियां बढ़ती जा रही हैं। खबरों की मानें तो इस कार को बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Tata Punch EV में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Tata Punch EV की लॉन्चिग को लेकर फिलहाल कंपनी की तरफ से तो कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन खबरों की मानें तो इसे इसी साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके सबसे पावरफुल फीचर की बात करें तो टाटा का जिपट्रॉन पावरट्रेन माना जा रहा है। इसके साथ ही इसमें दमदार एलॉय व्हील डिजाइन के साथ डिस्क ब्रेक भी मिल सकते हैं। इस गाड़ी को और भी पावरफुल बनाने के लिए इसमें लिक्विड-कूल्ड बैटरी मिल सकती है। खबरों की मानें तो ये कार ALFA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। जिसमें स्टेबल मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर  मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें ट्राई-एरो डिजाइन , इलेक्ट्रिक-स्पेसिफिक टील ब्लू शेड जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

जानें कैसा हो सकता है इंटीरियर

खबरों की मानें तो Tata Punch EV के इंटीरियर में कॉस्मेटिक बदलावों के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है। इसके साथ ही 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलने की बात लीक खबरों में सामने आयी है। फिलहाल कंपनी ने इस कार के फीचर्स,कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026