Tata Punch EV: देश में लगातार पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ते जा रहे हैं. जिसके कारण लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ रुख कर रहे हैं. अगर आप भी कोई ईवी खरीदना चाहते हैं तो टाटा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इलेक्ट्रिक कार को बुक कर सकते हैं. टाटा पंच ईवी के दामों में भारी कटौती कर दी गई है. लाखों की छूट पर इस बेहद सुरक्षित 5 स्टार रेटिंग वाली गाड़ी को खरीद सकते हैं.
Tata Punch EV पर मिल रही लाखों की छूट
टाटा पंच ईवी माइक्रो-एसयूवी है. ये बेहतरीन फीचर्स, आरामदायक ड्राइविंग और सुरक्षा देती है. इस 5 सीटर कार की मार्केट में काफी डिमांड है. ये ईवी हर महीने 3000 से ज्यादा बिक जाती है. पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के साथ इलेक्ट्रिक वर्जन में मौजूद इस कार की टोटल यूनिट 30 हजार से ज्यादा बिकती हैं. अगर आप इसका ईवी वर्जन खरीदना चाहते हैं तो डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. खबरों की मानें तो टाटा ने इस इलेक्ट्रिक कार क 1.45 लाख से लेकर 2.15 लाख तक सस्ता कर दिया है. ये ऑफर सिर्फ 30 जून 2026 तक के लिए ही है.
टाटा पंच ईवी के किस वेरियंट पर कितनी मिल रही छूट?
टाटा पंच ईवी के लॉन्ग-रेंज वेरिएंट्स पर 1.45 लाख की छूट मिल रही है. मिड-रेंज वेरिएंट्स पर 1.25 लाख का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं, स्मार्ट वेरियंट को 95000 के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. इस ऑफर में ग्रीन बोनस, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और स्टॉक क्लियरेंस है. ये टोटल ऑफर 2.60 लाख तक जा सकता है.टाटा पंच ईवी की ऑन रोड कीमत 11 लाख से से लकर 13 लाख के आस-पास है. इस ऑफर के जरिए इस गाड़ी को सस्ते में खरीद सकते हैं.
टाटा पंच ईवी की बैटरी, रेंज, सेफ्टी और अन्य फीचर्स
| Tata Punch EV | फीचर्स |
| बैटरी | 25 kWh और 35 kWh की बैटरी मिलती है. |
| रेंज | 220 किमी से लेकर 421 किमी तक रेंज दे सकती है. |
| सेफ्टी | 6 एयरबैग मिलते हैं. 5-स्टार ग्लोबल NCAP की सुरक्षा रेटिंग मिल रही है. |
| मोड | Eco, City और Sport मोड मिलते हैं. |
| चार्जर | फास्ट डीसी चार्जर 1 घंटे में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक गाड़ी को चार्ज कर सकती है. |
| खास फीचर | रीजेनरेटिव ब्रेकिंग मिलता है.82 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क को जनरेट करता है. |
| स्मार्टफीचर | एप्पल और एंड्रॉयड से कनेक्ट करने वाला10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट , 10.25-इंच का ही फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, आर्केड.इवी और वॉइस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ मिल रहा है. |






