---Advertisement---

मई 2025 में इस SUV ने उड़ाया गर्दा! रही टाटा की बेस्ट सेलिंग कार, धांसू माइलेज के साथ मिलती है 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

Tata Punch: मई 2025 के दौरान टाटा मोटर्स की इस कार ने जमकर ग्राहकों को लुभाया और बिक्री की। ऐसे में यह कार टाटा की नंबर 1 सेलिंग कार बन गई। इस कार में धांसू माइलेज के साथ 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 11, 2025 5:36 अपराह्न

Tata Punch
Follow Us
---Advertisement---

Tata Punch: मई 2025 के दौरान कारों की बिक्री में इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में टाटा मोटर्स समेत कई कार मेकर्स ने अपनी सेलिंग की जानकारी शेयर की है। अगर आप आने वाले समय में टाटा मोटर्स की किसी कार को खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक बार मई 2025 में टाटा की बेस्ट सेलिंग कार के बारे में जान लीजिए। जी हां, मई 2025 के दौरान टाटा की फेमस एसयूवी टाटा पंच ने बाजी मारी है। टाटा पंच ने अपनी कंपनी की सभी गाड़ियों को पीछे धकेलते हुए नंबर 1 का ताज हासिल कर लिया है। ऐसे में मई 2025 की सेल में टाटा पंच किंग बन गई है।

Tata Punch रही कंपनी की नंबर 1 कार

‘Hindustan’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2025 के दौरान टाटा पंच की 13113 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसमें टाटा पंच इलेक्ट्रिक कार की सेल भी शामिल है। मगर टाटा पंच की वार्षिक आधार पर बिक्री में 30.69 फीसदी की गिरावट देखी गई है। मई 2025 में टाटा नेक्सन कंपनी की दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। टाटा नेक्सन की 13096 इकाईयों की सेल दर्ज हुई। इस दौरान टाटा नेक्सन की सालाना सेल में 14.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई। तीसरे स्थान पर टाटा टियागो कार रही। मई 2025 में टाटा टियागो की 6407 यूनिट्स की सेल हुई। इस दौरान कार की वार्षिक बिक्री में 8 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई।

टाटा पंच में मिलती है 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

दमदार एसयूवी Tata Punch में वॉयस असिस्टेंस के साथ इलेक्ट्रिक सनरुफ मिलता है। प्रोजेक्टर हैडलैंप के साथ LED DRLs दिया गया है। कार में ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और कार कनेक्टिड टेक की सुविधा मिलती है। इस एसयूवी में सेफ्टी के लिए ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ESP, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, टीपीएमएस और ग्लोबल NCAP कार क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग आती है।

Tata Punch Mileage

‘Carwale’ के मुताबिक, टाटा पंच में दमदार माइलेज मिलती है। यह कार 18KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है। इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 87bhp की ताकत और 115nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स देखने को मिलता है।

स्पेक्सटाटा पंच
इंजन1.2 लीटर का पेट्रोल
पावर87bhp
टॉर्क115nm
गियरबॉक्समैन्युअल-AMT
माइलेज18KMPL

Tata Punch Price

आपको बता दें कि टाटा पंच एसयूवी की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये से कम है।टाटा पंच की कीमत 599900 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026