---Advertisement---

Tata Upcoming Cars 2023: Punch Electric और Nexon Facelift के साथ टाटा बिखेरेगी जादू! जानिए इनके स्पेशल स्पेक्स

Tata Upcoming Cars 2023: घरेलू कार बाजार की किंग कहे जाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स इस साल अपने कई धांसू मॉडल्स को पेश कर सकती है। ऐसे में अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आपके पास टाटा मोटर्स की कारों के एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 6 विकल्प मौजूद हैं। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 20, 2023 11:24 पूर्वाह्न

Tata Upcoming Cars 2023
Follow Us
---Advertisement---

Tata Upcoming Cars 2023: घरेलू कार बाजार की किंग कहे जाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स इस साल अपने कई धांसू मॉडल्स को पेश कर सकती है। ऐसे में अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आपके पास टाटा मोटर्स की कारों के एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 6 विकल्प मौजूद हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। बताया जा रहा है कि साल 2023 में टाटा मोटर्स 6 नई कारों को पेश कर सकती है। जानिए पूरी डिटेल।

Tata Nexon Facelift

टाटा मोटर्स की Tata Nexon Facelift एक मजूबत कार हो सकती है। इस कार को कर्व्ड एसयूवी 2023 कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया जा सकता है। इस कार को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया था। इस कार में अपडेटेड फीचर्स के साथ इसे जल्द ही पेश किया जाएगा। इस कार को साल के आखिर तक उतारा जा सकता है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 8.50 लाख से लेकर 15 लाख रुपये तक हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: 350KM की रेंज और गैल्फर डिस्क ब्रेक के साथ धूम मचाने आई Hakkinen Signature Edition Electric Bike, कीमत कर देगी हैरान

Tata Harrier Facelift

टाटा की इस कार में ADAS फीचर्स के साथ काफी नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। इस कार में 6 एयरबैग्स के साथ ABS तकनीक भी दी जा सकती है। इस कार को लेकर लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है कि इस कार की कीमत 15 से 22 लाख एक्सशोरूम हो सकती है। वहीं, इस कार को फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।

Tata Punch Electric

टाटा पंच मार्केट में काफी मशहूर कार है। लोगों का इस कार को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स है। ऐसे में कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। इस कार को सितंबर 2023 में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत 12 लाख एक्सशोरूम हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आफिशियल जानकारी नहीं है।

Tata Punch CNG

टाटा ने Tata Punch CNG ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस कार को जल्द ही पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है ओवरस्पीड वॉर्निंग और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इस कार को 8.45 लाख रुपये की कीमत में उतारा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इसे जुलाई 2023 में मार्केट में पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Tata Altroz CNG

टाटा की इस कार में फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया जा सकता है। साथ ही इसमें ABS सेफ्टी फीचर्स के साथ उतारा जा सकता है। इस कार को मई 2023 में मार्केट में पेश किया जा सकता है। वहीं, इसकी शुरुआती कीमत 7.35 लाख एक्सशोरूम हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आफिशियल जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: 6000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ Redmi A2 स्मार्टफोन, MediaTek Helio G36 के जबरदस्त प्रोसेसर के साथ बहुत कुछ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026