---Advertisement---

New Kia Seltos 2026 की ये खूबियां बनाएंगी इसे सबकी चहिती, सेफ्टी और केबिन देख कहेंगे कमाल

New Kia Seltos 2026 : नई किआ सेल्टोस में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं। इसकी कीमत को भी बढ़ा दिया है। अगर आप खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानें खूबियां।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 5, 2026 3:07 अपराह्न

New Kia Seltos 2026
Follow Us
---Advertisement---

New Kia Seltos 2026: दक्षिण कोरिया की कंपनी किआ की गाडि़यां भारत में खूब पसंद की जाती है। यही वजह है कि, कंपनी ने 2 जनवरी को किआ सेल्टोस के नए अवतार में पेश किया। इस कॉम्पैक्ट SUV की ना सिर्फ कीमत बढ़ी है बल्कि इसका साइज, सुरक्षा और केबिन भी अपडेट हुआ है। पहले के मुकाबाले ये ज्यादा हाईटेक हो गई है। भारत में किआ सेल्टोस ने साल 2019 में एंट्री ली थी। इसके बाद ये ग्राहकों को इतना ज्यादा पसंद आयी कि, कंपनी नए साल पर इसे अपडेट करके अपने ग्राहकों की जरुरत को देखते हुए ले आयी।

New Kia Seltos 2026 की कीमत

नई किआ सेल्टोस आपको ऑन रोड 15 लाख से लेकर लाख 23.55 लाख के आस-पास मिलेगी। ये पेट्रोल और डीजल दोनों ही फ्यूल वेरियंट में मौजूद है। पुरानी कार के मुकाबले ये 3 से 4 लाख महंगी है।

नई किआ सेल्टोस 2026 का इंजन और माइलेज

किआ की ये 5 सीटर कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में मौजूद है। नई सेल्टोस में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो डीज़ल इंजन ऑप्शन दिए गए है।

किआ सेल्टोस 17.00 किमी/लीटर से लेकर 20.70 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकती है।

नई किआ में क्या-क्या बदला?

नई किआ सेल्टोस में सबसे बड़ा अपडेट इसके लुक में किया गया है। इसके फ्रंट को बॉसी बनाने के लिए कंपनी ने स्प्लिट एलईडी हेडलैंप दिए हैं। इसका लाइटिंग वर्टिकल की गई है। इसके बंपर में भी बड़े एयर इंटेक जोड़े गए हैं। नई सेल्टोस के टायरों में बदलाव हुआ है। इसके 18-इंच के एरोडायनेमिक स्टाइल अलॉय व्हील्स इसे पहले से खूबसूरत बनाते हैं। सेल्टोस के पिछले लुक में खास तरह की लाइट लगाई गई हैं। इसके इंटीरियर में भी बदलाव किया गया है। इसे पहले के मुकाबले बढ़ा दिया गया है। किआ ने इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर क्लस्ट को बढ़ाया गया है। स्टीयरिंग व्हील में भी अपडेट किया गया है। सेल्टोस ने अपने पैनोरमिक सनरूफ को भी बढ़ा दिया है। इसमें बड़ी और आरामदायक वेंटिलेटेड फ्रंट सीटों के साथ 8 स्पीकर दिए हैं। नई किआ सेल्टोस का बूट स्पेस 14 लीटर बढ़ा दिया गया है। इसमें 447 लीटर का बूट स्पेस मिल रहा है। किआ की ये नई कार 165-180 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

नई किआ सेल्टोस के सेफ्टी फीचर्स

किआ सेल्टोस 2026 में कंपनी ने नए सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा है। पुरानी के मुकाबले ये ज्यादा सुरक्षित हो गई है। नई सेल्टोस के कुछ वेरियंट में लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है। वहीं, 6 एयरबैग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा जैसे तमाम सारे सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026