---Advertisement---

Bajaj की Pulsar 220F और Honda की 100CC वाली बाइक्स सहित ये मोटरसाइकिल आ रहीं धूम मचाने, फीचर्स दिल जीत लेंगे

इस महीनें कई बाइक कंपनियां अपनी नई मोटरसाइकिलों को देश की ऑटो मार्केट में लॉन्च करेंगी। इसमें Updated RE 650 Twins, Triumph Street Triple R, RS, Bajaj Pulsar 220F, Honda की 100cc bike शामिल है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 10, 2023 6:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Bikes in March 2023: इस महीनें कई बाइक कंपनियां अपनी नई मोटरसाइकिलों को देश की ऑटो मार्केट में लॉन्च करेंगी और आपको भी कोई नई बाइक लेनी है तो इस आर्टिकल में इसके बारे में बताया गया है। तो आइए देखते हैं कि इस महीने कौन-कौन सी बाइक्स भारतीय वाहन मार्केट में लॉन्च होने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: HERO की नई SUPER SPLENDOR XTEC को केवल 10000 रुपये में लाएं घर, फीचर्स खरीदने को मजबूर कर देंगे

Updated RE 650 Twins

रॉयल एनफील्ड अपनी Interceptor 650 और Continental GT 650 को अपडेट कर दोनों 650 बाइक्स को इस महीनें भारत में लॉन्च करने वाली है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपनी Interceptor 650 और Continental GT 650 को ब्लैक एडिशन के साथ ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। इन दोनों बाइक्स में कंपनी ने यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, नए रोटरी स्विच, ऑल-एलईडी हेडलैम्प के साथ नए ब्लैक-आउट बॉडी पार्ट्स लगाए हैं। इसके अलावा कंपनी इस बाइक के टायर्स में अलॉय व्हील्स के साथ पेश करेगी।

Triumph Street Triple R, RS

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल कंपनी आने वाली 15 मार्च, 2023 को भारत में अपनी नई स्ट्रीट ट्रिपल आरएस और स्ट्रीट ट्रिपल आर लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि स्ट्रीट ट्रिपल में 765cc, का इंजन मिलेगा जो कि 128बीएचपी और 80 एनएम जेनरेट करेगा।

Bajaj Pulsar 220F

भारतीय मार्केट में बजाज ऑटो दोबारा से अपनी पल्सर 220F को पेश करेगी। इसमें पहले वाला 220cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI इंजन दिया जाएगा जो कि 20bhp की पावर और 18.5Nm जेनरेट करने में सक्षम होगा। साथ ही इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स भी देखने को मिलेगा। इस बाइक की कंपनी ने डिलरशिप पर बुकिंग भी शुरू कर दी है।

Honda 100cc bike

15 मार्च 2023 को ही होंडा इंडिया भी ऑटो मार्केट में अपनी नई 100 सीसी की मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। ये आने वाली बाइक हीरो की सबसे मशहूर स्प्लेंडर, बजाज की प्लेटिना जैसी बाइक्स को टक्कर देगी। इसमें कंपनी 100cc का सिंगल सिलेंडर वाला एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलेगा। हालांकि कंपनी ने इसकी स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: ROYAL ENFIELD का तोड़ निकालने के लिए TVS ला रही चार तूफानी बाइक्स! दमदार इंजन से RONIN SCR सहित ये बाइक्स मचाएंगी तहलका

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

फ़रवरी 10, 2026