---Advertisement---

Top 10 Cars in May 2025: छिन गया Hyundai Creta से नंबर 1 का ताज, 7 लाख रुपये से कम दाम वाली कार ने मारी बाजी, मिलती है तगड़ी माइलेज!

Top 10 Cars in May 2025: Hyundai Creta अप्रैल 2025 में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही थी। मगर मई 2025 के दौरान मारुति सुजुकी की धांसू कार नंबर वन कार बन गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 7, 2025 3:33 अपराह्न

Top 10 Cars in May 2025
Follow Us
---Advertisement---

Top 10 Cars in May 2025: अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि मई 2025 में कारों की बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी ने पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ अब मारुति सुजुकी को दूसरी खुशखबरी भी मिली है। जी हां, अप्रैल 2025 में सबसे अधिक कारों की सेल के मामले में Hyundai Creta का नाम था। मगर मई 2025 में ऐसा नहीं है। मारुति सुजुकी की तगड़ी कार Maruti Suzuki Dzire मई 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। ऐसे में मई 2025 की टॉप 10 कारों की लिस्ट में हुंडई क्रेटा से नंबर 1 का ताज छिन गया है।

Top 10 Cars in May 2025 कैसी रही डिजायर की सेल

‘Rushlane’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2025 की टॉप 10 कारों की सूची में मारुति सुजुकी डिजायर ने बाजी मारी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मई 2025 में मारुति सुजुकी डिजायर की 18084 यूनिट्स की सेल दर्ज हुई। इसके साथ ही शुरुआती 3 स्थानों पर सिर्फ मारुति सुजुकी कार कंपनी की कारों का नाम शामिल है। मई 2025 की टॉप 10 कारों की सूची में दूसरे नंबर मारुति सुजुकी अर्टिगा कार का नाम आता है। मई 2025 में अर्टिगा की 16140 इकाईयों की सेल हुई। वहीं, तीसरे नंबर मारुति सुजुकी ब्रेजा का नंबर आता है। मई में मारुति सुजुकी ब्रेजा की 15566 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई।

मई 2025 की टॉप 10 कारों में इनका नाम हुआ शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2025 में सबसे अधिक बिकने वाली कार हुंडई क्रेटा मई 2025 में चौथे स्थान पर आ गई। मई में क्रेटा एसयूवी की 14860 इकाईयों की सेल हुई। इसमें ईवी कारों की बिक्री भी शामिल रही। इसके बाद 5वें नंबर पर महिन्द्रा स्कॉर्पियो रही। मई 2025 में महिन्द्रा स्कॉर्पियो की 14401 यूनिट्स की सेल हुई। Top 10 Cars in May 2025 में 6वें पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही, जिसकी 14135 यूनिट्स की सेल हुई।

7वें नंबर पर मारुति सुजुकी वैगनआर का नाम रहा, जिसकी 13949 यूनिट्स की बिक्री हुई। 8वें नंबर पर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही, जिसकी 13584 इकाईयों की बिक्री हुई। 9वें स्थान पर टाटा पंच रही, जिसकी 13166 इकाईयों की सेल हुई। इसमें ईवी की बिक्री भी है। वहीं, 10वें नंबर पर टाटा नेक्सन रही, जिसने मई 2025 के दौरान 13096 यूनिट्स की बिक्री की। इसमें ईवी कारों की सेल भी सम्मिलित है।

स्पेक्समारुति सुजुकी डिजायर
इंजन1.2 लीटर
पावर80bhp
टॉर्क112nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज24.77 से 25.71KMPL

मई 2025 की टॉप 10 कारों में नंबर वन बनी 7 लाख रुपये से कम दाम वाली सेडान कार

पिछले महीने यानी मई में Top 10 Cars in May 2025 की लिस्ट में Maruti Suzuki Dzire ने सबको पीछे छोड़ दिया। इस कार में कई दमदार खूबियां देखने को मिलती हैं। इस फेमस सेडान में 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरुफ, एसी वेंट्स, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल और कई फीचर्स दिए गए हैं। कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी की सुविधा मिलती है। साथ ही इस कार को ग्लोबल NCAP कार क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। ‘Carwale’ के मुताबिक, यह सेडान कार 24.77 से 25.71KMPL की माइलेज दे सकती है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 683999 रुपये दिल्ली रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026