---Advertisement---

Top 5 Upcoming Electric Cars in 2024: Tata Harrier EV से Maruti Suzuki eVX tak, ये 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियां इस साल देंगी दस्तक!

Top 5 Upcoming Electric Cars in 2024: Tata Harrier EV से लेकर Maruti Suzuki eVX सहित ये 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियां इस साल लॉन्च होने की उम्मीद है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 7, 2024 12:15 अपराह्न

Top 5 Upcoming Electric Cars in 2024
Follow Us
---Advertisement---

Top 5 Upcoming Electric Cars in 2024: इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर दुनिया ही नहीं बल्कि भारतीय ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से कई सारी देसी और विदेशी कंपनियां एक से बढ़कर एक Electric Cars को पेश कर रही हैं। भारत की बात करें तो चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों में देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी टाटा का दबदबा है। बढ़ती मांग को देखते हुए टाटा अब तक 4 बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश कर चुकी है। इस साल भी कई गाड़ियों के लॉन्च होने के उम्मीद है। आज हम आपको 2024 में लॉन्च होने वाली 5 Top 5 Upcoming Electric Cars in 2024 के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें Tata Harrier EV से लेकर Maruti Suzuki eVX तक का नाम शामिल है। मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है।

Maruti Suzuki eVX

Maruti Suzuki eVX eVX के लॉन्च से मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एंट्री करेगी। कंपनी ने 2023 ऑटो एक्सपो में eVX से पर्दा उठाया था। अब इस कार की 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस कार में eVX 60 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। वहीं, ये सिंगल चार्ज करने पर लगभग 550 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसका मुकाबला एमजी और हुंडई की इलेक्ट्रिक कारों से होगा। कंपनी इसे 20 से 25 लाख तक की कीमत में पेश कर सकती है।

Tata Harrier EV

टाटा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Tata Harrier को कंपनी अब इलेक्ट्रिक वर्जन में लेकर आ रही है। इस गाड़ी से अन्य वाहनों को भी चार्ज किया जा सकेगा। क्योंकि इसमें V2L और V2V की सुविधा मिल सकती है। इसके जून में लॉन्च होने की खबर है। Tata Harrier EV में 50 kWh की बैटरी मिल सकती है। जो कि, 400 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। ये 22 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच की कीमत में पेश हो सकती है।

Tata Curvv EV

टाटा एक और इलेक्ट्रिक कार Tata Curvv EV के रुप में पेश कर सकती है। इसके जुलाई में लॉन्च होने की खबरें चल रही हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में 56.5kWh की बैटरी मिल सकती है। ये सिंगल चार्ज पर 400 से 500 किलोमीटर की रेंज के साथ आ सकती है। 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये की कीमत में इसे लॉन्च किया जा सकता है। टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है।

Kia EV9

Kia EV9 कार को इसी साल लॉन्च होने की खबर है। 450 किलोमीटर तक की रेंज के साथ ये दस्तक दे सकती है। EV9 में 150 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है। इसके साथ ही 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की स्पीड मिल सकती है। ये एक प्रीमियम कार हो होगी। जिसे 90 लाख रुपये से 1.2 करोड़ रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है।

Mahindra XUV.e8

महिन्द्रा की Mahindra XUV.e8 इलेक्ट्रिक कार को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। इसे 35 लाख रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसमें 450 किमी तक की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही 60 kWh और 80 kWh बैटरी मिल सकती है। इस कार को लेकर फिलहाल कंपनी ने ज्यादा जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन ग्राहकों को इसका इंतजार है।

इन सभी पांचों इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इसी साल पेश किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इन गाड़ियों की आधिकारिक रुपए से लॉन्च तारीख का एलान नहीं किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026