---Advertisement---

क्या होगा जब TVS और BMW मिलकर लाएंगे यूनिक Electric Two-Wheeler CE02, इस ऐलान से बढ़ सकती है यूथ की बैचेनी!

TVS-BMW Electric Two-Wheeler CE02: टीवीएस और बीएमडब्ल्यू पहली बार यूनिक तरह का इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने जा रहे हैं। इस खास तरह के टू-व्हीलर को दोनों साथ मिलकर तैयार करेंगे। इस वाहन से यूथ को सीधा टारगेट किया जाएगा।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 8, 2023 6:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

TVS-BMW Electric Two-Wheeler CE02: इंडिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का सफर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस ने एक बड़ा ऐलान करते हुए दो पहिया वाहन सेक्टर में तहलका मचा दिया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि टीवीएस और जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटर्ड के बीच पुरानी साझेदारी है। ऐसे में अपनी 10वीं सालगिरह पर टीवीएस और बीएमडब्ल्यू ने एक बड़ी घोषणा करते हुए अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया। दोनों कंपनियों ने साथ मिलकर अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल CE-02 (TVS-BMW Electric Two-Wheeler CE02) बनाने का फैसला लिया है।

TVS-BMW Electric Two-Wheeler CE02

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऐसा पहली बार होगा, जब दोनों कंपनियां साथ मिलकर एक यूनिक दो पहिया वाहन का निर्माण करेंगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए दोनों कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म को साझा करेंगी। साथ ही टू-व्हीलर का डिजाइन और डेवलेप करने का काम भी साथ मिलकर करेंगी। ये भी बताया जा रहा है कि इस खास टू-व्हीलर का निर्माण तमिलनाडु में होसुर स्थित टीवीएस कंपनी के प्लांट में किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही तैयारियां शुरू की जाएंगी। इस यूनिक दो पहिया वाहन को साल 2024 में भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

टीवीएस कंपनी ने दी ये जानकारी

इस संबंध में टीवीएस मोटर कंपनी के निदेशक और सीईओ केएन राधाकृष्णन ने कहा, ‘CE02 टीवीएस और बीएमडब्ल्यू साथ मिलकर डिजाइन किए जाने वाला पहला प्रोडक्ट होगा। ये बाइक युवा ग्राहकों पर फोक्सड है और ये बिल्कुल यूनिक और अलग ईवी होगी।‘

टीवीएस और बीएमडब्ल्यू के 10 साल

गौरतलब है कि टीवीएस और बीएमडब्ल्यू ने साल 2013 में एक-दूसरे से हाथ मिलाया था। ऐसे में दोनों कंपनियों ने अपनी 10वीं वर्षगाठ पर अपना पहला ईवी दो पहिया वाहन बनाने का ऐलान किया है। ऐलान से साफ हो गया है कि ये युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन और डेवलेप किया जाएगा। ऐसे में लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार रहेगा। दोनों कंपनियों ने इन 10 सालों में कई प्रोडक्ट्स को मार्केट में उतारा है। इसमें BMW G-310GS और BMW G-310RR शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Ertiga 2026

मार्च 1, 2026

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Leave a Comment