---Advertisement---

TVS iQube 2026: टीवीएस ला रहा 212 किमी की रेंज देने वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर! Alexa स्किलसेट के साथ मिलेगी पावरफुल बैटरी!

TVS iQube 2026: टीवीएस आईक्यूब 2026 इलेक्ट्रिक स्कूटर इस साल कंपनी पेश कर सकती है। इसमे कई बेहतरीन फीचर्स मिल सकते हैं। लीक खबरों की मानें तो ये 212 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 2, 2026 5:30 अपराह्न

TVS iQube 2026
Follow Us
---Advertisement---

TVS iQube 2026: भारत की जानी-मानी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस इस साल एक पावरफुल फीचर्स से लैस टीवीएस आईक्यूब 2026 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है। हालंकि अभी तक कंपनी ने इस ईवी की कीमत, फीचर्स और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावे किए जा रहे हैं। इस खास स्कूटर में 212 किमी की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही Alexa स्किलसेट जैसे कई सारे स्मार्ट फीचर्स मिल सकते हैं।

TVS iQube 2026 की संभावित बैटरी और रेंज

टीवीएस आईक्यूब 2026 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.3 kWh की बैटरी मिल सकती है। इसकी रेंज 212 किमी तक हो सकती है। बैटरी की सुरक्षा के लिए बैटरी IP67 रेटेड की सेफ्टी मिल सकती है। ये पानी से खराब नहीं होने देगी। वहीं, स्कूटर को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए इसमें 4.4 kW BLDC हब-माउंटेड मोटर को जोड़ा जा सकता है। जिसकी वजह से टीवीएस के इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में 75-82 किमी/घंटे की स्पीड मिल सकती है।

टीवीएस आईक्यूब 2026 के स्मार्ट संभावित स्मार्ट फीचर्स

टीवीएस के इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर , ब्लूटूथ, Alexa स्किलसेट सपोर्ट , वॉयस असिस्ट, रिवर्स पार्किंग असिस्ट, USB चार्जिंग पोर्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, कॉल/SMS अलर्ट और क्रैश अलर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिल सकते हैं। इल इलेक्ट्रिक स्कूटर के लुक को खास बनाने के लिए इसमें फुल LED लाइटिंग के साथ 32-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज को जोड़ा जा सकता है। इसमें फास्ट चार्ज करने वाला पोर्टेबल चार्जर मिल सकता है।

टीवीएस के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की अनुमानित कीमत

टीवीएस आईक्यूब 2026 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिका जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन इसे 1 लाख से लेकर देढ़ लाख के आस-पास की कीमत में पेश किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026