---Advertisement---

फील्ड के कामों के लिए कौन सी बाइक है बेस्ट TVS Sport या Honda Shine? फटाफट जानें अंतर

TVS Sport vs Honda Shine: इन दोनों बाइक्स में अच्छे फीचर्स मिलते हैं। खरीदने से पहले अंतरों को जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 24, 2024 11:20 पूर्वाह्न

TVS Sport vs Honda Shine
Follow Us
---Advertisement---

TVS Sport vs Honda Shine: अगर आपका भी फील्ड का काम है और दिनभर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बढ़ी हुई पेट्रोल की कीमत से परेशान हो चुके हैं तो बिल्कुल भी दुखी ना हों। क्योंकि आज हम आपको दो ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रही हैं। जो कि, कम तेल में भी अच्छे माइलेज के साथ चलती हैं। इसके साथ ही देश में सबसे ज्यादा पसंद भी की जाती हैं। हम बात कर रहे हैं TVS Sport और Honda Shine की। ये दोनों ही मोटरसाइकल मजबूत बॉडी के साथ टिकाऊ फीचर्स के साथ आती हैं। जिसकी वजह से लोग इन्हें खरीदना पसंद करते हैं। आज हम आपको इन्हीं टिकाऊ बाइक्स के अंतरों और खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

TVS Sport बाइक की कीमत और खासियत

TVS Sport बाइक 63,303 रुपए की एक्स शोरुम कीमत पर आने वाली बाइक है। जो कि, 109.7 cc के इंजन के साथ आती है और 80 kmpl का माइलेज दे सकती है। इसमें 8.18 bhp @ 7350 rpm की पावर और 8.7 Nm @ 4500 rpm
टॉर्क मिलती है। इसमें SBT/ Drum भी मिलते हैं।

Honda Shine बाइक की कीमत और खासियत

Honda Shine 80,409 की एक्स शोरुम कीमत में आती है। इसमें 123.94 cc का इंजन मिलता है। जो कि, 55 kmpl का माइलेज दे सकती है। इसमें 10.59 bhp @ 7500 rpm की पावर दी गई है। 11 Nm @ 6000 rpm की टॉर्क मिलती है। इसमें CBS/ Drum ब्रेक मिलते हैं।

कौन सी बाइक है बेस्ट?

माइलेज की बात करें तो TVS Sport बाइक कम कीमत में 80 kmpl का माइलेज दे सकती है। जो कि, महंगी Honda Shine से काफी ज्यादा है। Honda Shine में 55 kmpl का माइलेज मिल सकता है। अगर आप कम पेट्रोल पर चलने वाली बाइक लेना चाहते हैं तो TVS Sport बाइक को ले सकते हैं।

TVS Sport और Honda Shine फीचर्स अंतर

फीचरTVS SportHonda Shine
इंजन109.7 cc का इंजन मिलता है।123.94 cc का इंजन मिलता है।
माइलेज80 kmpl का माइलेज दे सकती है।55 kmpl का माइलेज दे सकती है।
ट्रांसमिशन4 Speed Manual ट्रांसमिशन मिलते हैं।5 Speed Manual ट्रांसमिशन मिलते हैं।
फ्यूल टैंक10 litres फ्यूल टैंक दिया गया है।10.5 litres का फ्यूल टैंक मिलता है।
पावर8.18 bhp @ 7350 rpm की पावर मिलती है।10.59 bhp @ 7500 rpm की पावर देती है।
टॉर्क8.7 Nm @ 4500 rpm टॉर्क मिलती है।11 Nm @ 6000 rpm की टॉर्क मिलती है।
ब्रेकSBT/ Drum ब्रेक मिलते हैं।CBS/ Drum ब्रेक दिए गए हैं।

TVS Sport और Honda Shine दोनों ही बाइक्स काफी अच्छी हैं। इन अंतरों को देखने के बाद आपका सारा कंफ्यूजन दूर हो गया होगा। अब आप अपनी पसंद से किसी को भी खरीद सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026