---Advertisement---

Upcoming Electric SUV: Tata Punch EV और Hyundai Creta EV में मिल सकते हैं ये फीचर्स, जानिए कब होंगी लॉन्च

Upcoming Electric SUV: भारत में पेट्रोल और डीजल कारों के बजाय इलेक्ट्रिक कारों की भी काफी अच्छी मांग बनी हुई है। ऐसे में बीते एक साल के दौरान कंपनियों के आंकड़ों को देखे तो पता चलता है कि इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में तेजी आ रही है। इसी बीच अगर आप किसी नई इलेक्ट्रिक कार ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 11, 2023 1:50 अपराह्न

Upcoming Electric SUV
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Electric SUV: भारत में पेट्रोल और डीजल कारों के बजाय इलेक्ट्रिक कारों की भी काफी अच्छी मांग बनी हुई है। ऐसे में बीते एक साल के दौरान कंपनियों के आंकड़ों को देखे तो पता चलता है कि इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में तेजी आ रही है। इसी बीच अगर आप किसी नई इलेक्ट्रिक कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आप इस आर्टिकल का सहारा लेकर आप अपने लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीद सकते हैं।

Tata Punch EV

इस लिस्ट में टाटा मोटर्स की टाटा पंच ईवी एक शानदार ऑप्शन है। आपको बता दें कि टाटा की इस कार को एक नए प्लेटफॉम पर तैयार किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस आने वाली ईवी कार में दो बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस कार को इसी साल जून में पेश किया जा सकता है। इस कार की कीमत 12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki Baleno vs Fronx: हैचबैक और एसयूवी में से किसमें मिलेगी ज्यादा माइलेज, मिनटों में जानें बड़ा फर्क

Hyundai Creta EV

भारत में इलेक्ट्रिक कारों के बढ़ते क्रेज के बीच साउथ कोरिया की कार कंपनी हुंडई लगातार अपनी नई कारों पर काम कर रही है। इसी कड़ी में Hyundai Creta EV लोगों के सामने जल्द पेश हो सकती है। इस कार में 39.2kWh की बैटरी दी जा सकती है। इस मिड साइज एसयूवी ईवी कार में काफी धमाकेदार फीचर्स दिए जा सकते हैं। खबरों की मानें तो हुंडई इस कार को साल 2025 तक लॉन्च कर सकती है। बतया जा रहा है कि इसकी कीमत 15 से 30 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आफिशियल जानकारी नहीं दी है।

Tata Harrier EV

भारत के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टाटा मोटर्स का अच्छा-खासा दबदबा है। ऐसे में टाटा मोटर्स की नई ईवी कार Tata Harrier EV काफी धमाल मचा सकती है। बताया जा रहा है कि टाटा इस कार में ईवी पावरट्रेन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है। बताया जा रहा है कि टाटा की ये कार ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है। कहा जा रहा है कि इस कार को अप्रैल 2025 तक पेश किया जा सकता है। खबरों की मानें तो टाटा इस कार को 30 लाख की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। यहां पर आपको बता दें कि अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।  

ये भी पढ़ें: IQOO 9 SE 5G: 8GB RAM वाले मोबाइल पर 10000 रुपये की छूट, AMAZON से उठाएं इस डील का फायदा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026