---Advertisement---

Upcoming Scooters and Bikes: February 2023 में दबदबा बनाने आ रहे ये स्कूटर और बाइक, खरीदने से पहले जानें खासियत

Upcoming Scooters and Bikes in February 2023: जनवरी के महीने में ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन हुआ जहां देश-विदेश की 59 से ज्यादा वाहन निर्माता कंपनियों ने वाहनों को लॉन्च किया और उनकी मुंह दिखाई की। अब बहुत से वाहन इस फरवरी के महीने में लॉन्च होने वाले हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 9, 2023 6:52 अपराह्न

Upcoming Scooters and Bikes in February 2023
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Scooters and Bikes in February 2023: जनवरी के महीने में ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन हुआ जहां देश-विदेश की 59 से ज्यादा वाहन निर्माता कंपनियों ने वाहनों को लॉन्च किया और उनकी मुंह दिखाई की। अब बहुत से वाहन इस फरवरी के महीने में लॉन्च होने वाले हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको फरवरी में लॉन्च होने वाले कुछ स्कूटर और बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप जल्द ही कोई दोपहिया वाहन खरीदना चाहते हैं तो ये खबर खास आपके लिए है।

TVS iQube Electric ST

टीवीएस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4400 वॉट का मोटर पॉवर मिल सकता है। यह इको मोड में 145 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज देगा और स्पोर्ट्स मोड में यह 110 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज देगा। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.25 लाख रुपए हो सकती है। इसे भी फरवरी के महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Matter Electric Bike

यह एक इलेक्ट्रिक टू व्हीलर है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.75 लाख रुपए हो सकती है। इसमें 10500 वॉट की मोटर पॉवर मिल सकती है। इसमें जबल डिस्क ब्रेक और 5 kWh की बैटरी क्षमता होगी। यह 125/150 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज देगा।

Yamaha FZ S FI

Yamaha FZ S FI को 18 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस बाइक में 155 सीसी का इंजन दिया जा सकता है। यह लिक्विड कूल्ड तकनीक पर आधारित होगा। इस इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा।

River Electric Scooter

बेंगलुरू की स्टार्टअप कंपनी रिवर 22 फरवरी को एक नया स्कूटर लॉन्च कर सकती है। इसे स्कूटर की एसयूवी कहा जा रहा है। रिवट का नया ईवी स्कूटर काफी हद तक Yamaha Neo जैसा दिखता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.30 लाख रुपए हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें 14 इंच के पहिए, इसके दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं। इसमें आपको क्रैश गार्ड और LED लाइटिंग सिस्टम भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: जानदार प्रोसेसर के साथ OnePlus 11 Series टेक मार्केट में लाएगी सुनामी, लुक और फीचर्स कर देंगे घायल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 8, 2026

Hyundai Creta Hybrid 2026

फ़रवरी 7, 2026

Honda Dio 125 X Edition

फ़रवरी 7, 2026

Hyundai i20 2026

फ़रवरी 6, 2026

Suzuki Access 125

फ़रवरी 6, 2026

Maruti Suzuki Cervo 2026

फ़रवरी 5, 2026