---Advertisement---

VinFast VF MPV 7: 30 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार ने भारत में ली एंट्री, रेंज और स्मार्टनेस खरीदने पर करेगी मजबूर

VinFast VF MPV 7: विनफास्ट VF MPV 7 इलेक्ट्रिक कार ने भारत में दस्तक दे दी है। इस गाड़ी में कई प्रीमियम फीचर्स मिल रहे हैं। अगर आप किसी ईवी को खरीदना चाहते हैं तो इसके फीचर्स देख सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 15, 2026 4:52 अपराह्न

VinFast VF MPV 7
Follow Us
---Advertisement---

VinFast VF MPV 7: अगर आप इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो, एक बार 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च हुई विनफास्ट VF MPV 7 ईवी पर नजर डाल सकते हैं। विनफास्ट एक वियतनाम की जानी-मानी कंपनी है। अब इसने भारत में एक बड़ी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में पेश किया है।ये एक 7-सीटर प्रीमियम फैमिली इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी ने ड्राइवर और यात्री को लग्जरी फील कराने के लिए थिएटर-स्टाइल सीटें दी हैं। वहीं, इसमें सबसे बड़ा व्हील बेस भी मिल रहा है। इसके दरवाजों को आसान एंट्री-एग्जिट के लिए बनाया गया है।

VinFast VF MPV 7 Electric Car  की ऑन रोड कीमत

विनफास्ट VF MPV 7 इलेक्ट्रिक कार की ऑन रोड कीमत  26 लाख के आस-पास पड़ेगी। इसकी बुकिंग 21000 की टोकन मनी देकर की जा सकती है। भारत में इस ईवी का मुकाबला BYD eMax 7, Kia Carens EV और Mahindra XEV 9S जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा।

विनफास्ट VF MPV 7 ईवी की बैटरी,  रेंज और परफॉर्मेंस

विनफास्ट की इस कार में 60.13 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। ये सिंगल चार्ज पर 517 किमी की रेंज दे सकती है। ये गाड़ी 160 किमी/घंटे की स्पीड देती है। सेफ्टी के लिए चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। वहीं, 4 लेवल का रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी मिल रहा है। गाड़ी की सभी सीटों के खुले होने पर इसमें 126 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं, पीछे की सीटें फोल्ड करने पर: 1240 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

विनफास्ट की इलेक्ट्रिक एसयूवी मिनटों में होगी फ्री में चार्ज

विनफास्ट VF MPV 7 इलेक्ट्रिक SUV को फास्ट DC फास्ट चार्जर से 30 मिनट के अंदर 10% से 70% तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, 2029 तक कंपनी फ्री चार्जिंग की सुविधा भी दे रही है। किसी भी जगह चार्ज करने पर ग्राहक को कोई पैसा नहीं देना होगा। इस ऑफर का लाभ नए और पुराने दोनों ही ग्राहक उठा सकेंगे। इतना ही नहीं 3 साल तक मुफ्त का मेंटेनेंस भी मिल रहा है। इसके साथ ही 7 साल तक बैटरी की वारंटी भी कंपनी दे रही है।

विनफास्ट की ईवी का लुक और इंटीरियर

विनफास्ट की इस नई ईवी में सिंगल स्क्रीन सेटअप मिलता है। इसका 10.1-इंच की टचस्क्रीन गाड़ी की रेंज, स्पीड और बैटरी को भी दिखाता है। गाड़ी के नीचे फ्लोटिंग सेंटर कंसोल मिलता है। जिसमें अन्य सामान रख सकते हैं। इसकी सारी सीटें लेदर की बनी हुई है। ठंडक के लिए AC वेंट्स मिलते हैं। विनफास्ट VF MPV 7 का लुक एक मॉडर्न है। इसके फ्रंट में V-शेप्ड सिग्नेचर लाइटिंग मिलती है। गाड़ी को और भी ज्यादा अट्रेक्टिव 19-इंच के अलॉय व्हील्स बनाते हैं। इसमें सनरुफ नहीं मिलता है।

VinFast VF MPV 7 EV कितना सुरक्षित है?

विनफास्ट की ये इलेक्ट्रिक कार 6 एयरबैग से लेस है। वहीं, पार्किंग, चोरी, बच्चों की सुरक्षा के लिए कई फीचर्स मिल रहे हैं। इस गाड़ी को Bharat NCAP के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिल रही है। इस गाड़ी वैसे तो कई सेफ्टी फीचर्स हैं, लेकिन भारती मार्केट में इसकी कीमत को देखते हुए ADAS को हटा दिया गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026