---Advertisement---

ढेर सारे सेफ्टी फीचर्स से लैस Hyundai Exter के सभी वेरिएंट्स की क्या है कीमत, इलेक्ट्रिक सनरुफ खूबी से हो जाएगा आपको प्यार!

Hyundai Exter: ऑटो सेगमेंट में जिस माइक्रो एसयूवी का हर किसी को इंतजार था, वो 10 जुलाई को सबके सामने आ गई। हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) को बजट रेंज में पेश कर दिया गया है। हुंडई मोटर्स ने माइक्रो एसयूवी को किफाएती कीमत में उतारा है, अगर आप इस कार को लेने की सोच रहे ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 11, 2023 11:12 पूर्वाह्न

Hyundai Exter
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Exter: ऑटो सेगमेंट में जिस माइक्रो एसयूवी का हर किसी को इंतजार था, वो 10 जुलाई को सबके सामने आ गई। हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) को बजट रेंज में पेश कर दिया गया है। हुंडई मोटर्स ने माइक्रो एसयूवी को किफाएती कीमत में उतारा है, अगर आप इस कार को लेने की सोच रहे हैं तो आप एक बार इसके सारे फीचर्स और हर वेरिएंट की कीमत जान सकते हैं।

Hyundai Exter के पांच वेरिएंट्स

आपको बता दें कि हुंडई ने इस एसयूवी को पेट्रोल और सीएनजी दोनों वर्जन में उतारा है। कंपनी ने इस गाड़ी को पांच ट्रिम में के साथ पेश किया है। इसमें EX, S, SX, SX(O) और SX(O) ट्रिम्स शामिल हैं। इसमें 1.2 लीटर का कप्पा पेट्रोल इंजन 4 सिलेंडर के साथ आता है। ये 83bhp की ताकत और 113nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन का भी विकल्प दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 5 स्पीड सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है, इतनी क्षमता पर ये 69ps की ताकत और 95nm का टॉर्क देती है।

Hyundai Exter वेरिएंट्स की कीमतें

वहीं, इसके मैनुअल ट्रांसमिशन वाले मॉडल की बात करें तो इसके EX ट्रिम की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके S वेरिएंट की कीमत 7.27 लाख रुपये एक्सशोरुम है। SX की कीमत 8 लाख रुपये, SX(O) वेरिएंट की कीमत 8.64 लाख रुपये और SX(O) कनेक्ट वेरिएंट का दाम 9.32 लाख रुपये है।

Hyundai Exter के एएमटी वेरिएंट की कीमत 7.97 लाख रुपये एक्सशोरुम है। इसके SX वेरिएंट की कीमत 8.68 लाख रुपये है। SX(O) वेरिएंट की कीमत 9.32 लाख एक्सशोरूम है। SX(O) कनेक्ट की एक्सशोरुम 10 लाख रुपये है। हुंडई एक्सटर का सीएनजी वेरिएंट दो ट्रिम में आता है। इसके S ट्रिम की एक्सशोरूम कीमत 8.24 लाख रुपये और SX ट्रिम की एक्सशोरूम कीमत 8.97 लाख रुपये है।

फीचर्सHyundai Exter
इंजन1.2 लीटर
पावर83bhp
टॉर्क113nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैनुअल

Hyundai Exter के सेफ्टी फीचर्स

हुंडई एक्सटर में सेफ्टी के लिए काफी अधिक फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 26 तरह की खूबियां दी हैं। इसमें 6 एयरबैग्स, ईसीएस, ईबीडी के साथ एबीएस, पार्किंग सेंसर और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026