---Advertisement---

कॉलेज के लड़कों के लिए कौन सी बाइक है बेस्ट, महंगी KTM RC 200 या सस्ती Hero Karizma XMR? देखें अंतर

Hero Karizma XMR vs KTM RC 200: इन दोनों में से कोई भी बाइक खरीदने से पहले इनके अंतरों को जरुर जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 21, 2024 12:36 अपराह्न

Hero Karizma XMR
Follow Us
---Advertisement---

Hero Karizma XMR vs KTM RC 200: यूथ जनरेशन को सबसे ज्यादा स्पोर्ट्स बाइक पसंद आती हैं। वो ऐसी मोटर साइकिल खरीदना चाहते हैं जो कि, दिखने में भी अट्रेक्टिव हो और कम पेट्रोल पर अच्छा माइलेज दे। अगर आप भी कॉलेज जाते हैं और किसी अच्छी बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन कंफ्यूज हैं कि, किसे खरीदें तो एक बार Hero Karizma XMR और KTM RC 200 के इन अंतरों को जरुर जान लें।

आपको बता दें, Hero और KTM कंपनी के ये सबसे ज्यादा बिकने वाले दो पहिया वाहन हैं। इनके लुक और फीचर्स यूथ को काफी आकर्षित करते हैं। आज हम आपको इन दोनों बेस्ट गाड़ियों के फीचर्स और इनके अंतरों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में उन लोगो के लिए काफी मदद हो जाएगी जो कि, बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं।

Hero Karizma XMR की खासियत

Hero Karizma XMR बाइक 1,79,903 रुपए की एक्स शोरुम कीमत में आने वाली बाइक है। जो कि, 210 cc के इंजन के साथ आती है। ये बाइक 35 kmpl का माइलेज दे सकती है। इसमें 6 Speed Manual ट्रांसमिशन मिलते है। इसमें 5 Year/ 70000 Km की वारंटी मिली हुई है।

KTM RC 200 बाइक की खूबी

KTM RC 200 बाइक 2,14,694 की एक्स शोरुम कीमत में आने वाली बाइक है। जिसमें 199.5 cc का इंजन मिलता है। ये बाइक 43.5 kmpl का माइलेज दे सकती है। इसमें 6 Speed Manual के ट्रांसमिशन मिलते हैं। इस बाइक में 2 Year/ 30000 Km की वारंटी मिलती है।

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 में कौन सी खरीद सकते हैं

Hero Karizma XMR कीमत में KTM RC 200 बाइक से सस्ती है। लेकिन इसका इंजन KTM से ज्यादा पावरफुल है। लेकिन माइलेज कम देती है। इसके साथ ही Karizma की वारंटी KTM से ज्यादा है। दोनों ही बाइक्स के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं। चलिए आपको इन दोनों गाड़ियों के अन्य अंतरों के बारे में बताते हैं।

Hero Karizma XMR vs KTM RC 200 के अंतर

फीचर Hero Karizma XMRKTM RC 200
इंजन210 cc का इंजन मिलता है।199.5 cc का इंजन मिलता है।
माइलेज35 kmpl का माइलेज दे सकती है।43.5 kmpl का माइलेज दे सकती है।
ट्रांसमिशन6 Speed Manual ट्रांसमिशन मिलते हैं।6 Speed Manual ट्रांसमिशन मिलते हैं।
फ्यूल टैंक11 litres का टैंक मिलता है।13.7 litres का फ्यूल टैंक मिलता है।
पावर25.15 bhp @ 9250 rpm की पावर मिलती है।24.6 bhp @ 10000 rpm की पावर देती है।
टॉर्क20.4 Nm @ 7250 rpm की टॉर्क दी गई है।19.2 Nm @ 8000 rpm टॉर्क मिलती है।
ब्रेकDual Channel ABS/ Disc का ब्रेक मिलता है।Dual Channel ABS/ Disc ब्रेक मिलते है।
कंसोलInstrument Console Digital है।Instrument Console Digital है।

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 के इन अंतरों को जानने के बाद आपका सारा कंफ्यूजन दूर हो गया होगा। अब आप अपने बजट और पसंद के हिसाब से किसी को भी खरीद सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026