---Advertisement---

Hyundai Verna 2023 और Skoda Slavia में से कौन सी कार में हैं ज्यादा मॉर्डन और सेफ्टी फीचर्स? एक झलक में देखें कंपेरिजन

हुंडई मोटर ने भारत में अपनी सेडान कार Hyundai Verna 2023 को नए मॉडल और न्यू लुक के साथ लॉन्च कर दिया है। इस कार की टक्कर Honda City 2023 और स्कोडा स्लाविया से होती है। तो इस आर्टिकल में हुंडई वरना 2023 और स्कोडा स्लाविया कार के बीच कंपैरिजन किया गया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 22, 2023 12:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Verna 2023 vs Skoda Slavia: हुंडई मोटर ने भारतीय कार बाजार में अपनी सेडान कार Hyundai Verna 2023 नए मॉडल और न्यू लुक के साथ लॉन्च कर दिया है। इस कार की टक्कर Honda City 2023 और Skoda Slavia से होती है। तो ऐसे में आज हम हुंडई वरना 2023 और स्कोडा स्लाविया कार के बीच कंपैरिजन करने वाले हैं। क्योंकि इन दोनों कारों में शानदार स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स मिलते हैं। अगर आप भी इन दोनों कारों में से कोई एक गाड़ी खरीदने वाले हैं तो शोरूम पर जाने से पहले इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki की ये रंगीन कारें अब Black Edition में आएंगी नजर, एरिना लाइनअप के जरिए की जाएंगी लॉन्च

Hyundai Verna 2023 और Skoda Slavia की स्पेसिफिकेशन

Hyundai Verna 2023 को दो नए 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है, जिसमें पहला 1.5 लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन वेरिएंट शामिल है तो वहीं दूसरा 1.5 लीटर का एमपीआई पेट्रोल इंजन ऑप्शन पेश किया गया है। यह दोनों इंजन क्रमश: 157.57bhp/253Nm और 113.18bhp/143.8Nm का पावर आउटपुट देते हैं।

वहीं Skoda Slavia दो 1.0 L TSI और 1.5 L TSI पेट्रोल इंजन के साथ मार्केट में आती है। इसका पावर आउटपुट क्रमश: 113.98bhp/178nm और 147.52bhp/250nm है। यह सेडान कार आठ अलग-अलग ट्रिम्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

ModelHyundai Verna 2023Skoda Slavia
Engine1.5L Turbo GDI & 1.5L MPI Petrol1.0 L TSI and 1.5 L TSI Petrol Engines
Power157.57bhp & 113.18bhp113.98bhp & 147.52bhp
Torque253Nm & 143.8Nm178nm & 250nm
Transmission6-speed Manual & 6-speed Automatic DCT6-speed Manual & 6-7 speed Automatic
Mileage20.6 kmpl18.41 kmpl
Fuel Tank Capacity45.045.0
Drive TypeFWDFWD
Other FeaturesPower Steering,Power Windows-Front & Rear, Power Boot, Automatic Climate Control, Air Quality Control, Accessory Power Outlet, Trunk Light, Vanity Mirror, Power Steering, Rear Reading Lamp, Adjustable Headrest, Rear Seat Centre Arm Rest, Height Adjustable Front Seat Belts, Cup Holders-Rear, Rear AC Vents, Heated Seats Front, Cruise ControlPower Steering, Power Windows-Front & Rear, Automatic Climate Control, Remote Trunk Opener, Low Fuel Warning Light, Accessory Power Outlet, Vanity Mirror, Rear Reading Lamp, Rear Seat Headrest, Adjustable Headrest, Rear Seat Centre Arm Rest, Cup Holders-FrontCup Holders-Rear, Rear AC Vents, Cruise Control

Hyundai Verna 2023 और Skoda Slavia की कीमत

Hyundai Verna 2023 की दिल्ली में कीमत करीब 10.89 लाख रुपये की एक्स शोरूम से लेकर लगभग 17.38 लाख रुपये एक्स शोरुम के बीच है। तो वहीं Skoda Slavia 11.29 लाख रुपये एक्स शोरूम से लेकर 18.39 लाख रुपये एक्स शोरूम के लगभग दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध है। दोनों कारों के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत को देखते हुए आप अपने हिसाब से किसी एक कार को चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इन 5 खासियतों से दुश्मनों पर भारी पड़ रही नई Honda Shine 100 बाइक, देख Splendor Plus की बढ़ रही टेंशन!

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026