---Advertisement---

7th Pay Commission latest Update: खुशखबरी! DA के साथ-साथ TA में भी हो सकती है बंपर बढ़ोतरी, जानें ताजा अपडेट

7th Pay Commission latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आने वाला महीना बेहद खास होने वाला है। उन्हें चौतरफा लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता बढ़ना तय है। इसमें 4 फीसदी का उछाल आया है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा। लेकिन साल की पहली छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कई बड़े बदलाव ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 22, 2024 10:41 अपराह्न

7th Pay Commission latest Update
Follow Us
---Advertisement---

7th Pay Commission latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आने वाला महीना बेहद खास होने वाला है। उन्हें चौतरफा लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता बढ़ना तय है। इसमें 4 फीसदी का उछाल आया है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा। लेकिन साल की पहली छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कई बड़े बदलाव होंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उम्मीदें काफी ज्यादा हैं महंगाई भत्ते के अलावा सबसे बड़ा ऐलान ट्रैवल अलाउंस (टीए) को लेकर भी हो सकता है।

महंगाई भत्ता (डीए) में कब होगी बढ़ोतरी?

सबसे पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होनी है। मार्च 2024 में इसे सरकार से मंजूरी मिल जाएगी। जुलाई से दिसंबर 2023 तक के AICPI इंडेक्स नंबर से पुष्टि हो गई है, कि केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का उछाल आया है। मौजूदा डीए दर 46 फीसदी है।

यात्रा भत्ता (टीए) में भी बढ़ोतरी होगी

कर्मचारियों के लिए सबसे अहम चीज होगी यात्रा भत्ता। डीए के बाद ट्रैवल अलाउंस (टीए) में भी उछाल आ सकता है। ट्रैवल अलाउंस को सैलरी पे बैंड के साथ मिलाने पर डीए में बढ़ोतरी और भी ज्यादा हो सकती है।यात्रा भत्ता विभिन्न वेतन बैंड से जुड़ा हुआ है। उच्च टीपीटीए शहरों में, ग्रेड 1 से 2 के लिए यात्रा भत्ता 1800 रुपये और 1900 रुपये है। ग्रेड 3 से 8 तक 3600 रुपये + डीए मिलता है। वहीं, अन्य जगहों के लिए यह दर 1800 रुपये+डीए है।

7th Pay Commission latest Update: एचआरए में भी संशोधन होगा

7th Pay Commission latest Update
फाइल फोटो प्रतिकात्मक

कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। (7th Pay Commission latest Update) मार्च में डीए बढ़ोतरी के बाद इसमें भी संशोधन होगा। दरअसल, नियमों के मुताबिक महंगाई भत्ता 50 फीसदी से ज्यादा होने पर इसमें संशोधन किया जाएगा। (7th Pay Commission latest Update) फिलहाल एचआरए 27, 24, 18 फीसदी की दर से दिया जाता है। इसे शहरों की श्रेणी Z, Y, X में बांटा गया है। महंगाई भत्ता 50 फीसदी होगा तो एचआरए भी बढ़कर 30, 27, 21 फीसदी हो जाएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3 सौगात पक्की

मार्च 2024 में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3 सौगातें पक्की हो जाएंगी। पहला, महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी, दूसरा, यात्रा भत्ता में बढ़ोतरी और तीसरा, एचआरए में संशोधन। (7th Pay Commission latest Update) उम्मीद है कि होली 2024 से पहले इनकी नई दरें तय हो सकती हैं। आमतौर पर सरकार जनवरी से लागू होने वाले महंगाई भत्ते की घोषणा मार्च में करती है। ऐसे में महंगाई भत्ता मार्च 2024 में ही स्वीकृत होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 26, 2026

Holi Special Trains

फ़रवरी 25, 2026