---Advertisement---

8th Pay Commission: नए साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लगा तगड़ा झटका! डीए, मिनिमम वेतन को लेकर केंद्र सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा; जानें सबकुछ

8th Pay Commission: इस साल केंद्र सरकार की तरफ से नए वेतन आयोग का ऐलान किया गया था। सरकार की तरफ से कमेटी गठित कर दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 12, 2025 2:59 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: इस साल केंद्र सरकार की तरफ से नए वेतन आयोग का ऐलान किया गया था। सरकार की तरफ से कमेटी गठित कर दी गई है। हालांकि फिर भी कई मुद्दों पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की लगातार टेंशन बढ़ती जा रही है। जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। दरअसल केंद्र सरकार की तरफ से संसद में कई अहम मुद्दों पर जानकारी दी गई थी। कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में सवाल यह उठ रहा है कि क्या 1 जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग लागू हो जाएगा। अगर नहीं, तो डीए में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लगा सकता है तगड़ा झटका

बता दें कि विपक्षी सांसदों की तरफ से एक सवाल पूछा गया था कि क्या सरकार 1 जनवरी 2026 से 8th पे कमीशन लागू करेगी या नहीं। इसपर केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा था कि इसको लेकर सरकार विचार कर रही है और जल्द ही जानकारी सामने आएगी। आसान भाषा में कहें तो नया वेतन आयोग 1 जनवरी को नहीं लागू होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कमेटी ने रिपोर्ट पेश करने के लिए 18 महीने का समय लगेगा।

इसके अलावा सरकार ने इसकी भी जानकारी नहीं दी है कि क्या नए वेतन आयोग के तहत मिलने वाली मिनिमम सैलरी, डीए व अन्य भत्तों को भी 1 जनवरी 2026 से जोड़कर दिया जाएगा या नहीं। यह तो साफ है कि अभी कर्मचारियों को लगभग 2 साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। कई एक्सपर्ट का यह भी मानना है कि 8th पे कमीशन साल 2028 तक जा सकता है।

मिनिमम सैलरी में बड़े उलटफेर की उम्मीद

केंद्रीय कर्मचारियों के मन में लगातार न्यूनतम वेतन को लेकर सवाल उठ रहे है कि आखिर 8वें वेतन आयोग के तहत मिनिमम सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्टस के मुताबिक मिनिमम सैलरी में 3 गुणा तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर किसी प्रकार की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर किसी की 20 हजार सैलरी है तो और फिटमेंट फैक्टर 2.57 की बढ़ोतरी होती है तो उसकी मिनिमम सैलरी करीब 50 हजार तक हो जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 March 2026

मार्च 15, 2026

कल का मौसम 16 March 2026

मार्च 15, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 15, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 15, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 15, 2026

Gyanesh Kumar

मार्च 15, 2026