---Advertisement---

8th Pay Commission के लागू होने के बाद भी इन कर्मचारियों का नहीं बढ़ेगा वेतन; पेंशनर्स के लिए भी बुरी खबर; समझे पूरा गुणा भाग

8th Pay Commission: केंद्र सरकार की तरफ से नया टीओर यानि टर्म ऑफ रेफरेंस लागू होने के बाद लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 12, 2025 1:38 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्र सरकार की तरफ से नया टीओर यानि टर्म ऑफ रेफरेंस लागू होने के बाद लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 8वें वेतन आयोग के तहत कमेटी गठन को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद भी कुछ कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ेगा। इसके अलावा नई अपडेट सामने आ रही है कि टर्म ऑफ रेफरेंस के तहत करीब 69 लाख पेंशनर्स को अलग रख गया है। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि 8वें वेतन आयोग के तहत किन कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी नहीं बढ़ेगी।

8th Pay Commission के बाद भी इन कर्मचारियों का नहीं बढ़ेगा वेतन

8वें वेतन आयोग को केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के चेहरे खुशी के खिल उठे है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे कर्मचारियों है, जिनकी सैलरी में किसी प्रकार का इजाफा नहीं होगा। रिपोर्टस के मुताबिक नए वेतन आयोग के तहत फिटमेंट 1.92 से 2.86 के बीच हो सकता है। जो भी कर्मचारी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) सरकारी स्वामित्व वाले व्यावसायिक उद्यम हैं, जिनका प्रबंधन और नियंत्रण केंद्र या राज्य सरकार द्वारा किया जाता है, इसके अलावा ऑटोनॉमस बॉडी के कर्मचारी या हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज होते है उनपर 8वां वेतन आयोग लागू नहीं होगा। यानि इन लोगों को सैलरी नहीं मिलेगी।

पेंशनर्स को भी मिल सकती है बुरी खबर

8वें वेतन आयोग के तहत पेंशनर्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल नए वेतन आयोग के तहत टीओआर की तरफ से अधिसूचना जारी के बाद कर्मचारी संगठन ने यह आरोप लगाया है कि टीओआर में देश के 90 लाख पेंशनर्स को शामिल किया गया है। बता दें कि यह आरोप ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलॉयीज फेडरेशन ने लगाया है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से यह साफ शब्दों में कह दिया गया है कि पेंशनर्स को इससे अलग नहीं रखा जाएगा। उनकी भी राय ली जाएगी। वहीं अब कमेटी गठन को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द इसके तहत कमेटी का भी गठन हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026