---Advertisement---

क्या केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता? 8th Pay Commission की मंजूरी के बाद क्यों उठी मांग; पढ़े पूरी रिपोर्ट

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी द्वारा 8वें वेतन आयोग की मंजूरी के बाद अब वह 18 महीने के बकाया डीए की मांग कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 21, 2025 4:56 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: कोविड-19 के दौरान 18 महीने के बकाया डीए यानि महंगाई भत्ते की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। गौरतलब है कि 8th Pay Commission की मंजूरी मिलने के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों ने कोविड-19 के दौरान 18 महीने का बकाया डीए की मांग एक बार फिर उठा दी है। बीते कई महीनों से इसकी मांग जारी है।

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का बकाया DA?

केंद्र सरकार द्वारा 8th Pay Commission की मंजूरी के बाद लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। वहीं अब कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 के दौरान रूके 18 महीने का महंगाई भत्ते की मांग तेज कर दी है। मालूम हो कि डीए आमतौर पर साल में दो बार जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है। हालाँकि, COVID-19 महामारी फैलने के बाद, केंद्र ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीनों में तीन DA बढ़ोतरी रोक दी। इन DA किस्तों को रोकने का कथित कारण सरकारी संसाधनों पर वित्तीय दबाव था।

Budget 2025 से पहले बकाया डीए की उठाई मांग

बजट 2025 पेश होने से पहले देश में केंद्रीय कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली नेशनल काउंसिल ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (एनसी जेसीएम) के कर्मचारी पक्ष ने हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखा है, जारी पत्र में 18 महीने का डीए बकाया जारी करने की मांग की गई है। हालांकि यह पहली दफा नहीं है, जब इसकी मांग उठ रही है, बीते कई महीने से इसे लेकर लगातार केंद्रीय कर्मचारी मांग कर रहे है।

8th Pay Commission के तहत कब से मिलेगी बढ़ी सैलरी

केंद्र सरकार द्वारा 8th Pay Commission की मंजूरी के बाद से ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है। केंद्र सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार सबसे पहले एक कमिटी गठित की जाएगी जो इसे लेकर सुझाव देगी जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

Nashik News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026