---Advertisement---

8th Pay Commission: क्या नए वेतन आयोग में मर्ज होगा डीए? केंद्र सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा या नुकसान; समझे पूरा गुणा भाग

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग को लेकर नए अपडेट सामने आ रहे है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 22, 2025 4:38 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग को लेकर हर रोज नए-नए अपडेट सामने आ रहे है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हालांकि अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से 8वें वेतन आयोग को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि 9 महीने बीतने के बाद भी सरकार की तरफ से कमेटी गठन नहीं किया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सरकार द्वारा 8वां वेतन आयोग और डीए को मर्ज किया जा सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर जानकारी तो सामने नहीं आई है। चलिए आपको बताते है कि अगर डीए मर्ज होता है कि इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा या नुकसान।

क्या नए वेतन आयोग में मर्ज होगा डीए – 8th Pay Commission

कुछ दिनों से यह खबरे चल रही है कि केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग के साथ डीए मर्ज कर सकता है। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में लगातार सवाल उठ रहा है कि इससे उनको फायदा होगा या नुकसान। मालूम हो कि अगर डीए 50 प्रतिशत से अधिक हो जाता है, तो पुराने नियम के मुताबिक इसके नए वेतन आयोग में मर्ज किया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक सरकार की तरफ से ऐसी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, वहीं मिनिमम सैलरी को लेकर भी बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

डीए मर्जर से केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा या नुकसान

जानकारी के मुताबिक डीए मर्जर को लेकर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स ही कह रहे है कि 8वें वेतन आयोग में जोड़ देना चाहिए। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से इसे लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि, यह केवल एक अनुमान है, और अंतिम वृद्धि आधिकारिक सिफारिशें जारी होने के बाद निर्धारित की जाएगी। रिपोर्टस के मुताबिक मिनिमम सैलरी में 3 गुणा तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर किसी प्रकार की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026