---Advertisement---

Aadhaar-PAN Link: 31 मार्च के बाद प्लास्टिक का टुकड़ा बन जाएगा आपका पैन कार्ड! फटाफट करें ये काम

Aadhaar-PAN Link: 31 मार्च से पहले आधार कार्ड और पैन कार्ड को जोड़ना जरूरी हो गया है। ऐसा न करने पर आपके कई अहम काम रूक जाएंगे। आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं होने पर इनकम टैक्स भरना मुश्किल हो जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 28, 2023 6:57 अपराह्न

Aadhaar-PAN Link
Follow Us
---Advertisement---

Aadhaar-PAN Link: आज के समय में व्यक्ति की पहचान के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) और पैन कार्ड (PAN Card) एक जरूरी दस्तावेज बन गए हैं। अगर आपके पास पैन कार्ड है मगर वो आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो जल्द ही वह रद्द हो जाएगा। जी हां, ये सच है, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऐलान के बाद पैन कार्ड की महत्ता काफी अधिक हो गई है। अब पैन कार्ड एक मान्यता प्राप्त आईडी बन चुका है। ऐसे में 31 मार्च 2023 तक आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी है।

Aadhaar-PAN Link नहीं होने पर रूक जाएंगे काम 

अगर आप पैन कार्ड को आधार कार्ड से नहीं जोड़ते हैं तो आपके सारे जरूरी काम रुक जाएंगे। आप कोई भी बड़ा लेनदेन नहीं कर पाएंगे और इनकम टैक्स भरने में भी परेशानी होगी। वहीं, 31 मार्च के बाद पैन कार्ड को आधार से लिंक करने पर 1000 रुपये की लेट फीस देनी होगी।

ये भी पढ़ें: Adani Group: दुनिया के Top 25 अमीरों की सूची से भी गौतम अडानी हुए बाहर, लगातार गिर रहे हैं कंपनियों के शेयर

इस तरह से करें Aadhaar-PAN Link

पैन को आधार से लिंक करने के लिए इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग साइट पर जाना होगा।

इसके बाद क्विक लिंक में जाकर लिंक आधार पर क्लिक करना होगा।

यहां पर आपको आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर और नाम दर्ज करना होगा।

इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा

ओटीपी दर्ज करने के बाद आधार और पैन कार्ड लिंक हो जाएंगे।

ऐसे चेक करें कि पैन और आधार लिंक है या नहीं

सबसे पहले ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा।

इसके बाद क्विक लिंक में जाकर लिंक आधार पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद एक हाइपरलिंक खुलेगा, जो बताएगा कि आप पहले ही आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने का अनुरोध कर चुके हैं।

इसके बाद अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी।

इसके बाद ‘व्यू लिंक आधार स्टेटस’ पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन आधार से लिंक हुआ या नहीं।

Also Read: Congress Plenary Session : पार्टी के संविधान में हो सकता है बदलाव, नहीं होगा CWC का चुनाव, खड़गे को मिला ये अधिकार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अप्रैल 23, 2026

UDAN Scheme

अप्रैल 23, 2026

DA Hike

अप्रैल 23, 2026

Nashik News

अप्रैल 23, 2026

Nashik News

अप्रैल 22, 2026

EPFO

अप्रैल 18, 2026