---Advertisement---

Aaj Ka Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट, क्या आपके शहर में भी दाम हुए कम?

Aaj Ka Gold Rate: आज के दिन अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 100 रुपए की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 52500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। वहीं ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 13, 2023 2:33 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 13, 2023 6:21 अपराह्न

Aaj Ka Gold Rate
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Gold Rate: आज के दिन अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 100 रुपए की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 52500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। वहीं 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 150 रुपए की गिरावट और चांदी की कीमतों में 500 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद सोने की कीमत 57230 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 70000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: Adani Group ने इन कंपनियों के शेयरों को SBI के पास रखा गिरवी, निवेशकों में मचा हड़कंप

IBJA पर सोने की कीमतों में इजाफा तो चांदी में आई गिरावट

बता दें कि IBJA पर सोने की कीमतों में इजाफा तो चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिला है। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सोने की कीमत 57038 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो आज मामूली बढ़त के साथ 57076 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसके अलावा कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। तब चांदी की कीमत 66740 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो अब कम होकर 66307 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 57076
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 52282
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42807

MCX पर क्या है सोने का हाल?

Multi Commodity Exchange (MCX) पर आज सोने उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर रहा है। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सोना 56741 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज सुबह सोना 56745 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। अब (02.22 PM) पर कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन के मुकाबले सोने की कीमत में 68 रुपए का उछाल देखने को मिला है। जिसके बाद सोने की कीमत 56809 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। आज सोने का उच्चतम स्तर 56920 रुपए प्रति 10 ग्राम और निम्नतम स्तर 56502 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।

MCX पर क्या है चांदी का हाल?

Multi Commodity Exchange (MCX) पर आज चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन चांदी 66664 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। आज सुबह चांदी 66340 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। अब (02.26 PM) पर कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन के मुकाबले चांदी की कीमत में 247 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद चांदी की कीमत 66417 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। आज चांदी का उच्चतम स्तर 66583 रुपए प्रति किलोग्राम और निम्नतम स्तर 66160 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है।

सोने-चांदी का ऑलटाइम हाई

बता दें कि सोने ने 02 फरवरी 2023 को अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। तब सोने की कीमत 58470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थीं। आज सोने की कीमत 57076 रुपए प्रति 10 ग्राम है जो ऑलटाइम हाई से करीब 1394 रुपए कम है। आज चांदी की कीमत 70000 रुपए प्रति किलोग्राम है और चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है। चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 9980 रुपए प्रति किलोग्राम की सस्ती है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: तीन दिवसीय UP GIS 2023 के समापन समारोह में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश समृद्ध तो भारत भी होगा समृद्ध

मिस कॉल देकर जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई533505820072000
मुंबई525005723070000
दिल्ली526505738070000
कोलकाता525005723070000
बंगलुरू525505728072000
हैदराबाद525005723072000
पुणे525005723070000
अहमदाबाद525505728070000
सूरत525505728070000
जयपुर526505738070000
लखनऊ526505738070000
पटना525505728070000
नागपुर525005723070000
चंडीगढ़526505738070000
भुवनेश्वर525005723072000
गुड़गांव526505738070000
गाजियाबाद526505738070000
नोएडा526505738070000

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: लेखिका तस्लीमा नसरीन का इस्लामिक कट्टरपंथियों पर तंज, बोली- ‘ अल्लाह की दी सजा है! Turkey Earthquake’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026