---Advertisement---

Air India के नए फरमान से मचा बवाल! रूम शेयरिंग पॉलिसी पर कर्मचारियों ने दी प्रतिक्रिया; जानें क्या है पूरा विवाद

Air India: भारतीय एयरलाइंस कंपनी Air India ने अपने कर्मचारियों के लिए नियमों में संशोधन कर नया नियम लागू करने जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 3, 2024 5:42 अपराह्न

Air India
Follow Us
---Advertisement---

Air India: भारतीय एयरलाइंस कंपनी Air India ने अपने कर्मचारियों के लिए नियमों में संशोधन कर नया नियम लागू करने जा रही है। हालांकि कई कर्मियों ने इस नए नियम को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है और अपने हित में नहीं बताया है। सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के तहत केबिन क्रू सदस्यों के लिए एक संशोधित नीति लागू करने जा रही है जिसके तहत लेओवर के दौरान केबिन क्रू को अन्य साथी के साथ अपना रूम शेयर करना होगा। बता दें कि लेओवर के दौरान केबिन क्रू सदस्यों को कुछ घंटों के लिए होटल में एक कमरा प्रदान किया जाता है ताकि वह आराम कर सके।

क्या है नई रूम शेयरिंग पॉलिसी

Air India की New Room Policy के अनुसार केबिन क्रू और केबिन सीनियर्स को ट्विन शेयरिंग के आधार पर कमरे आवंटित किए जाएंगे। आसान भाषा में कहे तो 1 कमरे में 2 कर्मचारी मौजूद रहेंगे। हालांकि 8-9 साल पुराने कर्मचारियों को पहले की ही तरह सिंगल रूम प्रदान किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इंटरनेशल फ्लाइट के केबिन क्रू कर्मचारियों के लिए 75-125 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 85-135 अमेरिकी डॉलर किया जाएगा। वहीं घरेलू उड़ानों के केबिन क्रू के लिए किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है।

केबिन क्रू कर्मचारियों ने जताई चिंता

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों ने New Room Policy पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक क्रू मेंबर ने बताया कि “लोगों की उड़ान का शेड्यूल, सोने का तरीका अलग-अलग होता है। इससे हमारे प्रदर्शन में बाधा आ सकती है”। वहीं एक दूसरे ने क्रू मेंबर ने संभावित स्वास्थ्य जोखिमों और बीच में कम आराम के समय का जिक्र करते हुए कहा कि “यह निर्णय ठीक नही है”।

कंपनी ने इस मुद्दें पर दी सफाई

द हिंदू से बात करते हुए, Air India के एक प्रवक्ता ने बताया कि विस्तारा और विस्तारा के बीच संचालन में सामंजस्य स्थापित करना समय की मांग है। इंडिया और विस्तारा के बीच समानता लाने में यह निर्णय आवश्यक था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026