---Advertisement---

Airtel – Starlink: बड़ी खबर! भारत में Elon Musk की कंपनी SpaceX की एंट्री से बिगड़ेगा Jio का खेल, स्टारलिंक की मदद से एयरटेल ग्राहकों को देगी हाई-स्पीड इंटरनेट; जानें पूरी डिटेल

Airtel Starlink: भारत में एक बार फिर नई क्रांति की शुरूआत होने जा रही है, बता दें एयरटेल अपने ग्राहकों को जल्द सैटलाइट इंटरनेट की सुविधा प्रदान करेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 11, 2025 6:55 अपराह्न | Updated: मार्च 11, 2025 7:30 अपराह्न

Airtel - Starlink
Follow Us
---Advertisement---

Airtel – Starlink: Tesla में भारत में ऐलान के बाद अब भारत में SpaceX की एंट्री होने जा रही है, दरअसल टेलीकॉम कंपनी भारती Airtel स्पेसएक्स के साथ Starlink (Airtel – Starlink) की मदद से ग्राहकों को हाई-स्पीड मुहैया कराएगी। जिसके लेकर दोनों कंपनियों के बीच आज यानि 11 मार्च को डील साइन हुई है। माना जा रहा है कि इस डील के बाद मुकेश अंबानी की कंपनी जियो की मुसीबत बढ़ सकती है। मालूम हो कि देश में अभी तक सैटेलाइट के जरिए किसी प्रकार की इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं है, वहीं माना जा रहा है कि इसके बाद ग्राहकों को हाई स्पीड इंटरनेट एयरटेल द्वारा प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि इसकी जानकारी खुद एयरटेल ने दी।

SpaceX के साथ डील पर Airtel ने दी अहम जानकारी

बता दें कि Airtel ने प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने देश में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सेवा और अन्य कम्युनिकेशन सर्विसेज देने के लिए Elon Musk की SpaceX के साथ मिलकर हाथ मिलाया है। उन्होंने लिखा कि “भारत में एयरटेल ग्राहकों के लिए Starlink एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह अगली पीढ़ी की सैटेलाइट कनेक्टिविटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रौद्योगिकी हमेशा विकसित हो रही है और हम इनोवेशन के मामले में सबसे आगे रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि हम अपने ग्राहकों के लिए सर्वोत्तम कनेक्टिविटी अनुभव लाना जारी रख सकें”। एयरटेल ग्राहक केंद्रित सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्नत प्रौद्योगिकी का लाभ उठाते हुए व्यापक और विश्वसनीय कनेक्टिविटी और डिजिटल समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है”।

Airtel – Starlink की इस डील से क्या Jio की बढ़ेगी मुश्किलें?

गौरतलब है कि Airtel – Starlink की डील के बाद अब कई एक्सपर्ट का मानना है कि अब जियो की मुश्किलें बढ़ सकती है, क्योंकि भारत की पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी भारती Airtel होगी जो अपने ग्राहकों को सैटलाइट के लिए इंटरनेट सुविधा प्रदान करेगी। वहीं माना जा रहा कि इस डील के बाद जियो की मुश्किलें बढ़ सकती है। इसके अलावा इस सुविधा की शुरूआत के बाद बड़ी संख्या में ग्राहकों की बढ़ोतरी हो सकती है, साथ ही भारत में एक नए युग की शुरूआत होने की उम्मीद है, क्योंकि अभी तक भारत सैटलाइट इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026