---Advertisement---

Akshaya Tritiya 2026: सोने की खरीद का प्रमुख दिन, Gold Prices पर क्या हो सकता है असर?

Akshaya Tritiya 2026 का दिन सोना की खरीदारी के लिए प्रमुख माना जाता है। इस वर्ष अब तक सोना-चांदी जैसे कीमती वस्तुओं की मूल्य में भारी उतार-चढ़ाव के बीच सवाल है कि क्या अक्षय तृतीया पर इसकी कीमत में असर पड़ेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 5, 2026 5:32 अपराह्न

Akshaya Tritiya 2026
Follow Us
---Advertisement---

Akshaya Tritiya 2026: फाल्गुन का माह धीरे-धीरे बीत रहा है। इस दौरान कई सारे बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सोना-चांदी जैसे कीमती धातुओं की कीमत उनमें से एक है। दरअसल, वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के बीच सोना-चांदी की कीमत में तगड़ी अस्थिरता देखने को मिली है। कभी सोना की कीमत बेतहाशा बढ़ी है, तो कभी इसकी चमक फीकी भी हुई है और कीमत कम हुए हैं।

इसी बीच अब फाल्गुन और चैत्र के बाद वैशाख मास में पड़ने वाले अक्षय तृतीया पर्व पर सबकी नजरें है। इस दिन को सोना धातु की खरीदारी के लिए विशिष्ट यानी प्रमुख माना जाता है। ऐसे में क्या 19 अप्रैल 2026 को पड़ने वाले अक्षय तृतीया पर सोना की कीमत प्रभावित हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

अक्षय तृतीया पर्व पर सोना खरीदारी का धार्मिक महत्व!

यूं तो वर्ष भर में कई त्योहार मनाए जाते हैं। हालांकि, अक्षय तृतीया 2026 पर्व का महत्व उनमें प्रमुख है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया को सर्वसिद्धि योग कहा गया है। इस दिन किसी भी कार्य के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। इस दिन लोग सोना खरीदारी से लेकर गृह-निर्माण, वाहन लेना आदि शुभ काम करते हैं।

मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया पर किया गया शुभ कार्य अत्यंत फलदायी होता है। यही वजह है कि भारत में भारी संख्या में लोग अक्षय तृतीया पर सोना की खरीदारी करते हैं। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व पर शर्राफा बाजार की रौनक देखते बनती है।

2026 में Akshaya Tritiya कब है? गोल्ड में निवेश के लिए सलाह! 

पंचांग के मुताबिक वर्ष 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। वैशाख मास के तृतीया तिथि को पड़ने वाला ये पर्व देश भर में 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन कोई धार्मिक क्रिया-कलापों में व्यस्त रहेगा, तो किसी के लिए निवेश मायने रखेगा।

भारी संख्या में लोग सोना खरीदारी कर निवेश का विचार करेंगे। इस दौरान सनद रहे कि 2026 का साल अब तक वैश्विक स्तर पर तमाम उठा-पटक का सामना कर चुका है। कभी अमेरिका-ईरान आमने-सामने आ रहे हैं, तो कभी टैरिफ की मार बाजार को प्रभावित कर रही है। इतना ही नहीं, निवेशकों की बिकवाली भी सोने-चांदी जैसे कीमती आभूषणों की मूल्य प्रभावित कर रही है।

ऐसे में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सोना में निवेश करें। आसार हैं कि सोना-चांदी की कीमत में उठा-पटक का ये दौरा आगे भी जारी रहे। तमाम वैश्विक घटनाक्रमों पर नजर बनाए रखें और उसके आधार पर सोना की खरीदारी करें। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक सौदा हो सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026