---Advertisement---

एक बार फिर मुश्किलों में घिरे Bharatpe के पूर्व MD Ashneer Grover, 81 करोड़ की धोखाधड़ी करने पर दर्ज हुआ केस

Ashneer Grover: देश के नामी उद्योगपतियों में से एक अशनीर ग्रोवर की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। भारतपे के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नि माधुरी जैन ग्रोवर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। आपको बता दें कि अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार के 5 ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 11, 2023 6:51 अपराह्न

Ashneer Grover
Follow Us
---Advertisement---

Ashneer Grover: देश के नामी उद्योगपतियों में से एक अशनीर ग्रोवर की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। भारतपे के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नि माधुरी जैन ग्रोवर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। आपको बता दें कि अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार के 5 सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

अशनीर ग्रोवर ने की 81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

दरअसल, अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नि माधुरी जैन ग्रोवर पर 81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा विंग (EOW)  ने केस दर्ज किया है। इस मामले में अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नि माधुरी जैन ग्रोवर के अलावा दीपक गुप्ता, सुरेश जैन और श्वेतांक जैन का नाम भी शामिल है।

ये भी पढे़ं: बेरोजगार युवाओं पर CM Shivraj मेहरबान, शुरू किया ‘मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना’ जानिए कैसे उठाएं लाभ

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

EOW ने इस मामले में 8 धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें बैकिंग, बिजनेस और धोखाधड़ी के गंभीर मामले शामिल है। बताया जा रहा है कि इन्होंने नकली इनवॉयस का इस्तेमाल करके कंपनी के खाते से 81 करोड़ रुपये अपने रिश्तेदारों को ट्रांसफर किए।

भारतपे ने जारी किया बयान

दूसरी तरफ, भारतपे ने इस मामले में अपना बयान जारी किया है। भारतपे ने कहा है कि हम अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नि माधुरी जैन ग्रोवर के अलावा बाकी लोगों पर एफआईआर दर्ज होने पर इसका स्वागत करते हैं। आगे कहा गया है कि बीते 15 महीने से ग्रोवर द्वारा कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ एक साजिश का खेल चलाया जा रहा है। ऐसे में अब केस दर्ज होने के बाद इस दिशा में सही जांच होगी, इससे पता चलेगा कि कैसे ग्रोवर ने अपनों को लाभ पहुंचाने के लिए कंपनी के साथ धोखाधड़ी की।

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki Baleno vs Fronx: हैचबैक और एसयूवी में से किसमें मिलेगी ज्यादा माइलेज, मिनटों में जानें बड़ा फर्क

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

जून 26, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Noida International Airport

जून 23, 2026

Delhi News

जून 21, 2026