---Advertisement---

Bharti Airtel की मदद से Indian Army ने हासिल किया नया कीर्तिमान, सियाचिन में स्थापित किया 4G टावर, जानें पूरी डिटेल

Bharti Airtel: भारतीय सेना हमेशा देश की रक्षा के लिए तत्पर रहती है। चाहे वह पहाड़ों पर हो, मैदानी इलाकों में हो या फिर बॉर्डर पर

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 22, 2024 1:13 अपराह्न

Bharti Airtel
Follow Us
---Advertisement---

Bharti Airtel: भारतीय सेना हमेशा देश की रक्षा के लिए तत्पर रहती है। चाहे वह पहाड़ों पर हो, मैदानी इलाकों में हो या फिर बॉर्डर पर, भारतीय सेना हमेशा देश की रक्षा के लिए आगे रहती है। इसी बीच एक बार फिर भारतीय सेना ने भारती एयरटेल के साथ मिलकर सियाचिन के एक गांव में 4 जी टावर स्थापित किया है। जानकारी के मुताबिक इस टावर को 14000 फीट से अधिक की ऊचांई पर लगाया गया है। माना जा रहा है कि 4जी टावर लगने के बाद भारतीय सेना समेत आस-पास के कई गांवों को इसका फायदा मिलेगा।

भारतीय सेना ने दी जानकारी

आपको बता दें कि भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स सिग्नलर्स ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।

उन्होंने लिखा कि “सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचे का विकास FireFuryCorps सिग्नलर्स ने भारती एयरटेल के सहयोग से सियाचिन, लद्दाख के सबसे अग्रिम सीमावर्ती गांवों में से एक में 4G BTS स्थापित किया। यह पहल दूरस्थ स्थान तक मोबाइल कनेक्टिविटी और इंटरनेट सुविधाओं का विस्तार करती है”।

भारतीय सेना समेत कई गांवों को होगा फायदा

गौरतलब है कि इस 4जी टावर के लगने के बाद भारतीय सेना समेत कई गांवों को इसका फायदा मिलेगा। मालूम हो कि सैनिक अब सबसे ठंडे और सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में कर्तव्य निभाते हुए, अपनी ऊंचाई वाली चौकियों से अपने परिवारों से बातचीत कर सकेंगे। बता दें कि सियाचिन में कई ऐसी जगह है जहां अभी तक किसी भी प्रकार की कनेक्टिविटी का साधन नहीं है। ना ही मोबाइल और ना ही इंटरनेट सेवा, जिसके कारण कई बार जवानों को अपने परिवार वालों से बात करने के लिए कई दिनों तक इंतजार करना होता है। वहीं दूर दराज में रह रहे गांव वालों को भी कई किलोमीटर दूर शहर में जाकर अपने लोगों से बात करनी होती थी। इस टावर के लगने के बाद लोगों को काफी सुविधा होगी। इसके अलावा वह इंटरनेट सेवा का उपयोग कर सकेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026