---Advertisement---

Budget 2024: बजट में वेतनभोगी को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, स्टैंडर्ड डिडक्शन पर मिल सकती है इतने रूपये की छूट; जानें डिटेल

Budget 2024 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अतंरिम बजट पेश करेंगी माना जा रही है। कि इस बजट में आम लोगों को सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 13, 2024 10:25 अपराह्न

Budget 2024
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2024: 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अतंरिम बजट पेश करेंगी। माना जा रहा है कि, इस बजट में आम लोगों को सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। आपको बताते चले कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट होगा। वहीं इसी साल लोकसभा का चुनाव भी है जिसे देखते हुए सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है, हालांकि साल 2024 का बजट एक अंतरिम बजट ही होगा।

क्या 2024 बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाया जाएगा

गौरतलब है कि वित्त मंत्री 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। स्टैंडर्ड डिडक्शन अधिक उपयोग की जाने वाली कटौती है जिसमें पैसे बचाने के लिए किसी निवेश की आवश्यकता नहीं होती है। वेतनभोगी वर्ग लंबे समय से स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा बढ़ाने की मांग कर रहा है। वहीं माना जा रहा है कि स्टैंडर्ड डिडक्शन 50000 रूपये तक बढ़ाया जा सकता है। स्टैंडर्ड डिडक्शन में आखिरी बार बदलाव साल 2019 में किया गया था। इस बजट से सैलरी क्लास काफी उम्मीदें लगाए बैठा है। उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ टैक्स में छूट दे सकती हैं। हालांकि देखना होगा की क्या स्टैंडर्ड डिडक्शन में 50000 की छूट मिलती है। अगर ऐसा होता है तो कुल स्टैंडर्ड डिडक्शन 100000 रूपये हो जाएगा।

क्या है स्टैंडर्ड डिडक्शन

स्टैंडर्ड डिडक्शन एक फ्लैट कटौती है जिसे वेतनभोगी वर्ग बिना कोई खर्च या बचत दिखाए कर योग्य आय से प्राप्त कर सकता है। इसका उद्देश्य उन करदाताओं के बीच समानता हासिल करना है जो वेतन के माध्यम से आय और व्यवसाय से आय प्राप्त करते हैं। वर्तमान में, स्टैंडर्ड डिडक्शन पुरानी कर व्यवस्था और नई कर व्यवस्था दोनों में उपलब्ध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026